
Paneer Making At Home: घर में साफ-सुथरे तरीके से बनेगा आधे किलो दूध से ढेर सारा पनीर, बस करें मिनटों का ये एक काम; बचेंगे काफी पैसे
How To Make Paneer At Home: आजकल बाजार का पनीर महंगा भी होता है और उसकी क्वालिटी को लेकर भी कई बार मन में सवाल रहता है। ऐसे में अगर आप घर पर ही साफ-सुथरे तरीके से पनीर बना लें, तो ना सिर्फ पैसे बचेंगे बल्कि हेल्थ के लिए भी बेहतर रहेगा। पनीर बनाना बिल्कुल मुश्किल नहीं है, बस एक छोटा सा स्टेप सही तरीके से करना होता है। तो चलिए जानते हैं आसान और झटपट पनीर बनाने की विधि:
- फोटो गैलरी
- 2 min read
जरूरी सामग्री: आधा किलो दूध, 1-2 चम्मच नींबू का रस या सिरका, साफ सूती कपड़ा
Image: Freepik
पनीर बनाने की विधि: सबसे पहले दूध को एक गहरे बर्तन में डालकर अच्छे से उबाल लें। जब दूध उबलने लगे, तो गैस को धीमा कर दें। अब धीरे-धीरे नींबू का रस या सिरका डालें और चम्मच से हल्के-हल्के चलाते रहें।
Image: FreepikAdvertisement
कुछ ही सेकंड में दूध फट जाएगा और पानी यानी छाछ अलग दिखने लगेगा। एकदम ज्यादा नींबू न डालें, नहीं तो पनीर में खट्टापन आ सकता है। अब एक बर्तन पर कपड़ा रखें और फटा हुआ दूध उसमें डालकर छान लें।
Image: AI
ऊपर से ठंडा पानी डालकर पनीर को धो लें, इससे खट्टापन खत्म हो जाएगा। कपड़े को बांधकर हल्का दबाएं ताकि सारा पानी निकल जाए। फिर इसे किसी भारी चीज के नीचे 20–30 मिनट के लिए रख दें।
Advertisement
अब कपड़ा खोलें और पनीर को अपने मनचाहे आकार में काट लें। आपका फ्रेश और सॉफ्ट पनीर तैयार है। जितना अच्छा दूध होगा, उतना ही बढ़िया पनीर बनेगा। फुल क्रीम दूध से पनीर ज्यादा मुलायम बनता है।
Image: Freepik
बचा हुआ पानी यानी छाछ फेंके नहीं, इसे आटा गूंधने या सब्जी में इस्तेमाल कर सकते हैं। घर का बना पनीर पूरी तरह शुद्ध होता है। साथ ही, यह बाजार से सस्ता पड़ता है और यह हेल्दी और केमिकल-फ्री होता है।
Image: Freepik
अब जब भी मन करे पनीर की सब्जी, भुर्जी या टिक्का खाने का तो बाजार जाने की जरूरत नहीं। घर पर ही ताजा पनीर बनाएं और स्वाद के साथ सेहत का भी ख्याल रखें।
Image: AI