Lauki Paneer Chilla Recipe

Lauki Paneer Chilla Recipe: मिनटों में बनाएं प्रोटीन से भरपूर लौकी-पनीर चीला, नोट करें कम तेल वाली ये हेल्दी रेसिपी

Lauki Paneer Chilla Recipe: आज- कल लोग अपनी डाइट को हेल्दी बनाने के लिए अक्सर हेल्दी और टेस्टी डिश की तलाश में रहते हैं। ऐसे में लौकी और पनीर से तैयार होने वाला चीला एक बेहतरीन ऑप्शन साबित हो सकता है। यह रेसिपी न सिर्फ जल्दी बन जाती है, बल्कि इतनी स्वादिष्ट होती है खास बात यह है कि यह नॉन फ्राईड डिश लंबे समय तक पेट भरा रखने में भी मदद करती है।

  • Facebook Share Icon
  • Twitter Share Icon
  • WhatsApp Share Icon
 
Follow : Google News Icon
camera icon
1/5
|
Expand icon
|
share gallery
Description of the pic

चीला बनाने के लिए जरूरी सामग्री

  • 200 ग्राम पनीर
    एक मीडियम साइज लौकी
    एक चौथाई कप बेसन
    हरी मिर्च
    हरा धनिया
    भुना जीरा पाउडर
    आधा चम्मच काली मिर्च पाउडर
    सेंधा नमक
    पानी
    देसी घी
Image: freepik
camera icon
2/5
|
Expand icon
|
share gallery
Description of the pic

सबसे पहले लौकी को छीलकर अच्छी तरह धो लें और फिर कद्दूकस कर लें। इसके साथ पनीर को भी ग्रेट कर लें। अब एक बड़े बाउल में लौकी और पनीर डालकर उसमें बेसन को अच्छी तरह से मिक्स करें। 

Image: X
Advertisement
camera icon
3/5
|
Expand icon
|
share gallery
Description of the pic

अब इस मिक्चर में बारीक कटी हरी मिर्च, हरा धनिया, भुना जीरा पाउडर, काली मिर्च और नमक डालें। फिर थोड़ा पानी मिलाकर गाढ़ा बैटर तैयार करें ताकि चीला आसानी से बनाया जा सके। 
 

Image: X
camera icon
4/5
|
Expand icon
|
share gallery
Description of the pic

तवा गर्म करें और उस पर थोड़ा घी डालें। तैयार बैटर को करछूल की मदद से फैलाएं और ढक्कन लगाकर पकाएं। जब चीला एक तरफ से पक जाए तो उसे पलटकर दूसरी तरफ से भी सेंक लें। इससे चीला अंदर तक अच्छी तरह पक जाएगा।

Image: freepik
Advertisement
camera icon
5/5
|
Expand icon
|
share gallery
Description of the pic

गरमागरम लौकी-पनीर चीले को हरी चटनी के साथ सर्व करें। यह रेसिपी स्वाद के साथ हेल्थ का भी पूरा ध्यान रखती है। ये एक परफेक्ट डिश होती है, जिससे आपका पेट दिनभर भरा महसूस होगा। 
 

Image: X
Published By:
 Kirti Soni

पब्लिश्ड