
अपडेटेड 8 July 2025 at 23:31 IST
पनीर प्रोटीन का बेहतरीन स्रोत लेकिन ये लोग भूलकर भी ना करें सेवन, वर्ना हो जाएंगे परेशान
पनीर प्रोटीन का बेहतरीन सोर्स होता है। पनीर खाने से शरीर में ताकत आती है, शरीर मजबूत बनता है लेकिन कुछ लोगों को पनीर नुकसान भी करता है। आईए जानते हैं कि किन लोगों को पनीर नहीं खाना चाहिए?
- फोटो गैलरी
- 1 min read

वैसे तो पनीर खाने में टेस्टी और हमारी सेहत के लिए बहुत फायदेमंद होता है। पनीर में कैल्शियम, प्रोटीन और विटामिन भरपूर होते हैं जो कई तरह की परेशानी को दूर करते हैं।

कुछ लोगों के लिए पनीर नुकसानदायक भी साबित हो सकता है। जिससे उन्हें स्वास्थ्य संबंधी समस्याएं भी हो सकती हैं। आईए जानते हैं कि नहीं पनीर नहीं खाना चाहिए?
Advertisement

कुछ लोगों को फूड पॉइजनिंग की समस्या रहती है, उन्हें पनीर भूल कर भी नहीं खाना चाहिए क्योंकि पनीर में प्रोटीन ज्यादा होता है और कई बार खराब क्वालिटी का पनीर फूड पॉइजनिंग का कारण बन सकता है।
Image: freepik
जिन लोगों को पाचन संबंधी समस्या रहती है ऐसे लोगों को भी पनीर नहीं खाना चाहिए। इससे पेट फूलना, गैस और डायरिया जैसी समस्या हो सकती हैं।
Image: FreepikAdvertisement

हाई बीपी की समस्या वाले मरीजों को भी पनीर नहीं खाना चाहिए। पनीर में सोडियम की मात्रा ज्यादा होती है ऐसे में हाई बीपी के मरीजों को पनीर खाने से बचना चाहिए।
Disclaimer: इस आर्टिकल में बताई विधियां, तरीके और दावे अलग-अलग जानकारियों पर आधारित हैं। REPUBLIC BHARAT आर्टिकल में दी गई जानकारी के सही होने का दावा नहीं करता है। किसी भी उपचार और सुझाव को अप्लाई करने से पहले डॉक्टर या एक्सपर्ट की सलाह जरूर लें।
Published By : Deepak Gupta
पब्लिश्ड 8 July 2025 at 23:31 IST