
Tadka Pyaz Chutney Recipe: गर्मी आते ही किचन में खड़े होने का नहीं करता मन? 10 मिनट में तैयार करें तड़के वाले प्याज की चटपटी चटनी
Onion Chutney Recipe: गर्मी का मौसम आते ही किचन में ज्यादा देर खड़े रहने का मन नहीं करता। ऐसे में अगर कोई झटपट बनने वाली, स्वाद से भरपूर और खाने का मजा दोगुना करने वाली चीज मिल जाए, तो बात ही अलग है। आज हम आपके लिए लेकर आए हैं तड़का प्याज की चटनी, जो सिर्फ 10 मिनट में तैयार हो जाती है और हर खाने के साथ खूब जंचती है।
- फोटो गैलरी
- 2 min read
प्याज की यह झटपट बनने वाली रेसिपी है, क्योंकि बहुत कम सामग्री में तैयार हो जाती है। दाल-चावल, रोटी या पराठे के साथ परफेक्ट मैच करके खा सकते हैं। साथ ही, गर्मियों में हल्की और स्वादिष्ट लगती है।
आवश्यक सामग्री: 2 प्याज, 2-3 हरी मिर्च, 4-5 लहसुन की कलियां, 1 छोटा चम्मच सरसों के दाने, 5-6 करी पत्ते,1/2 छोटा चम्मच लाल मिर्च पाउडर, 1 छोटा चम्मच नींबू का रस, नमक स्वाद अनुसार और 1 बड़ा चम्मच तेल
Image: FreepikAdvertisement
बनाने की आसान विधि: सबसे पहले प्याज को बारीक काट लें। साथ में हरी मिर्च और लहसुन भी काट लें। एक पैन में तेल गर्म करें। उसमें सरसों के दाने डालें।
जब ये चटकने लगें तो करी पत्ते और लहसुन डालकर हल्का भून लें। अब इसमें कटे हुए प्याज और हरी मिर्च डालें। 2-3 मिनट तक हल्का सा भूनें। ध्यान रहे कि आपको प्याज को ज्यादा पकाना नहीं है।
Advertisement
अब इसमें नमक और लाल मिर्च पाउडर डालें और अच्छे से मिलाएं। गैस बंद करें और आखिर में नींबू का रस डालकर अच्छी तरह मिला लें।
Image: Freepik
तैयार चटनी को आप रोटी, पराठा, दाल-चावल या यहां तक कि स्नैक्स के साथ भी खा सकते हैं। इसका तीखा और चटपटा स्वाद हर किसी को पसंद आएगा।
Image: AI
अगर आप ज्यादा तीखा पसंद करते हैं तो हरी मिर्च बढ़ा सकते हैं। स्वाद बढ़ाने के लिए थोड़ा सा भुना जीरा पाउडर भी डाल सकते हैं। इसे फ्रिज में 1-2 दिन तक स्टोर किया जा सकता है।
Image: Freepik
गर्मी में जब कुछ जल्दी और स्वादिष्ट बनाना हो, तो ये तड़का प्याज चटनी आपके काम जरूर आएगी।
Image: Freepik