oiled-egg-vs-omelette-health-benefits which-is-best and healthier-right-time-to-eat diet tips

Boiled Egg Vs Omlette: ऑमलेट या उबला हुआ अंडा... दोनों में से कौन है ज्यादा फायदेमंद? जानें खाने का सही समय और तरीका

Right Time To Eat Eggs: अंडा एक ऐसा सुपरफूड है जो सस्ता भी है और पोषण से भरपूर भी। इसमें प्रोटीन, विटामिन-बी12, विटामिन-डी, आयरन और अच्छे फैट्स पाए जाते हैं। लेकिन अक्सर लोगों के मन में सवाल होता है उबला अंडा ज्यादा हेल्दी है या ऑमलेट?

Follow : Google News Icon  
camera icon
1/10
|
Expand icon
|
share gallery
Description of the pic

उबले अंडे के फायदे: इसमें कम कैलोरी होती है। उबले अंडे में अतिरिक्त तेल या मक्खन नहीं होता, इसलिए यह वजन घटाने वालों के लिए बेहतर है। इसमें प्रोटीन की मात्रा ज्यादा होती है। 

Image: Freepik
camera icon
2/10
|
Expand icon
|
share gallery
Description of the pic

मसल्स बनाने और लंबे समय तक पेट भरा रखने में मदद करता है। इसके अलावा यह पचने में आसान होता है। पेट के लिए हल्का होता है और जल्दी डाइजेस्ट हो जाता है। इसमें कोई अतिरिक्त मसाले या फैट नहीं जुड़ते।

Image: AI
Advertisement
camera icon
3/10
|
Expand icon
|
share gallery
Description of the pic

वजन घटाने वाले, जिम जाने वाले और हेल्दी डाइट फॉलो करने वाले लोगों के लिए उबला हुआ अंडा बेहतर ऑप्शन है।
 

Image: Freepik
camera icon
4/10
|
Expand icon
|
share gallery
Description of the pic

ऑमलेट के फायदे: इसमें प्याज, टमाटर, शिमला मिर्च जैसी सब्जियां मिलाकर स्वाद बढ़ाया जा सकता है। यह खाने में बेहद स्वाद भी होता है। सब्जियां मिलाने से फाइबर और विटामिन्स भी मिलते हैं।
 

Image: AI
Advertisement
camera icon
5/10
|
Expand icon
|
share gallery
Description of the pic

इसमें थोड़ा तेल/मक्खन इस्तेमाल होता है, जिससे शरीर को ज्यादा एनर्जी मिलती है। जिन्हें स्वाद और थोड़ी ज्यादा एनर्जी चाहिए, या जो वजन बढ़ाना चाहते हैं। उनके लिए ऑमलेट बेस्ट रहेगा।

Image: Freepik
camera icon
6/10
|
Expand icon
|
share gallery
Description of the pic

अगर कम कैलोरी और साफ-सुथरा पोषण चाहिए, तो उबला अंडा बेहतर रहेगा। लेकिन अगर स्वाद और पोषण का कॉम्बिनेशन चाहिए, तो ऑमलेट अच्छा विकल्प साबित हो सकता है। 

Image: Freepik
camera icon
7/10
|
Expand icon
|
share gallery
Description of the pic

अंडा खाने का सही समय: सुबह नाश्ते में इसे खाना सबसे अच्छा समय माना जाता है, इससे दिनभर एनर्जी मिलती है। इसके अलावा वर्कआउट के बाद मसल्स रिकवरी के लिए फायदेमंद होता है। 
 

Image: Freepik
camera icon
8/10
|
Expand icon
|
share gallery
Description of the pic

दोनों ही हेल्दी हैं बस आपके लक्ष्य वजन घटाना या बढ़ाना पर निर्भर करता है। शाम को हल्की भूख में उबला अंडा अच्छा स्नैक है। रोजाना 1-2 अंडे खाना सामान्य व्यक्ति के लिए सुरक्षित माना जाता है। 
 

Image: Freepik
camera icon
9/10
|
Expand icon
|
share gallery
Description of the pic

उबला अंडा खाने के लिए ज्यादा नमक या मसाला न डालें। ऑमलेट बनाते समय कम तेल का इस्तेमाल करें। ज्यादा हेल्दी बनाने के लिए ऑमलेट में हरी सब्जियां जरूर मिलाएं। 

Image: Freepik
camera icon
10/10
|
Expand icon
|
share gallery
Description of the pic

जिन्हें कोलेस्ट्रॉल या दिल की समस्या है, वे डॉक्टर से सलाह लेकर ही अंडे का सेवन करें। हमेशा ताजा और अच्छे से पका हुआ अंडा ही खाएं। कच्चा या अधपका अंडा खाने से बचें। 

Image: Freepik

Disclaimer: इस आर्टिकल में बताई विधियां, तरीके और दावे अलग-अलग जानकारियों पर आधारित हैं।  REPUBLIC BHARAT आर्टिकल में दी गई जानकारी के सही होने का दावा नहीं करता है। किसी भी उपचार और सुझाव को अप्लाई करने से पहले डॉक्टर या एक्सपर्ट की सलाह जरूर लें।

Published By :
Samridhi Breja

पब्लिश्ड