
अपडेटेड 18 July 2025 at 16:40 IST
Numerology: दीपिका-रणवीर की बेटी दुआ पादुकोण का क्या है मूलांक? ऐसे लोगों की पर्सनालिटी होती है मैग्नेटिक, दिल में छुपाकर रखते हैं राज
Dua Padukone Singh: दीपिका पादुकोण और रणवीर सिंह की लाडली बेटी दुआ का पिछले साल 8 सितंबर को जन्म हुआ था। चलिए जानते हैं कि दुआ का मूलांक क्या है और इस मूलांक के लोग कैसे होते हैं।
- फोटो गैलरी
- 2 min read

बॉलीवुड में इस समय बेबी गर्ल की लहर है। बीते कई सालों में कई मशहूर कलाकारों के घर लक्ष्मी आई है। दीपिका पादुकोण और रणवीर सिंह की पहली संतान भी बेटी है जिसका जन्म पिछले साल हुआ था।
Image: Deepika Padukone/Instagram
दीपिका और रणवीर ने अपनी लाडली का नाम दुआ पादुकोण सिंह रखा है। चूंकि दुआ का जन्म 8 सितंबर को हुआ था तो तारीख के हिसाब से उसका मूलांक 8 है।
Image: InstagramAdvertisement

मूलांक 8 के लोग नेचर में इंट्रोवर्ट यानि अंतर्मुखी होते हैं और अकेले ही समय बिताना पसंद करते हैं। ये लोग अपने दिल में गहरे राज छिपाकर रखते हैं और आसानी से किसी को अपने दिल की बात नहीं बताते।
Image: Varinder Chawla
मूलांक 8 के लोग गंभीर स्वभाव के होते हैं। उनमें एक तरह का रहस्यमयी आकर्षण होता है जो लोगों को उनकी तरफ खींचता है।
Image: FreepikAdvertisement

इस मूलांक के लोग काफी मेहनती और दृढ़ निश्चयी होते हैं। उन्हें करियर में सफलता देरी से मिलती है लेकिन उनमें मेहनत करने की ललक होती है जिससे वो आखिरकार अपना लक्ष्य पूरा कर ही लेते हैं।
Image: freepik
मूलांक 8 के लोग सबके सामने अपने दिल की बात नहीं कह पाते। वो सार्वजनिक रूप से अपनी फीलिंग्स का इजहार करने से बचते हैं। वो अपने विचारों को अपने पास ही रखते हैं।
Image: Freepik
ऐसे लोग रहस्यमयी होते हैं और उनकी आंखों में देखो तो उनके मन की गहराईयों का अंदाजा लगाया जा सकता है। ये अपने बारे में किसी को नहीं बताते इसलिए लोग अक्सर मूलांक 8 के लोगों के बारे में उत्सुक रहते हैं।
Image: ShutterstockDisclaimer: यहां दी गई जानकारी सिर्फ अलग-अलग सूचना और मान्यताओं पर आधारित है। REPUBLIC BHARAT इस आर्टिकल में दी गई किसी भी जानकारी की सत्यता और प्रमाणिकता का दावा नहीं करता है।
Published By : Sakshi Bansal
पब्लिश्ड 18 July 2025 at 16:40 IST