
अपडेटेड 24 July 2025 at 14:57 IST
Numerology: विराट-अनुष्का के बेटे अकाय कोहली का क्या है मूलांक? ऐसे लोगों को लग्जरी चीजों का होता है शौक, बनते हैं सक्सेसफुल
Akaay Kohli Numerology: विराट कोहली और अनुष्का शर्मा के बेटे अकाय कोहली का जन्म पिछले साल 15 फरवरी को हुआ था। ऐसे में चलिए जानते हैं कि उनका मूलांक क्या है और इस मूलांक के लोग कैसे स्वभाव के होते हैं।
- फोटो गैलरी
- 2 min read

विराट कोहली और अनुष्का शर्मा एक मशहूर सेलिब्रिटी कपल हैं जिनके दुनियाभर में करोड़ो फैंस हैं। उनकी दूसरी संतान, उनके बेटे का 15 फरवरी 2024 को जन्म हुआ था जिसका नाम उन्होंने अकाय कोहली रखा है।
Image: Instagram
अकाय कोहली का जन्म 15 तारीख को हुआ था तो यानि उसका मूलांक 6 है। आपको बता दें कि जिनका जन्म किसी भी महीने की 6, 15 या 24 तारीख को हुआ है तो उसका मूलांक 6 होता है।
Image: XAdvertisement

अब बात करें मूलांक 6 के लोगों की तो ऐसे लोग देखने में काफी अट्रैक्टिव होते हैं। ये शांत स्वभाव के होते हैं और उन्हें दूसरों की मदद करना काफी पसंद होता है।
Image: instagram
ऐसे लोगों का पढ़ाई में भले ही इंटरेस्ट कम हो लेकिन ये कला और सौंदर्य के क्षेत्र में बहुत रुचि रखते हैं। ये बनठन कर रहते हैं। उन्हें लग्जरी के साथ शान से जिंदगी जीना काफी पसंद होता है।
Image: InstagramAdvertisement

मूलांक 6 के लोगों में कॉन्फिडेंस कूट-कूटकर भरा होता है और ये अपने दम पर सफलता हासिल करते हैं। ये रोमांटिक नेचर के होते हैं। इन्हें समाज में भी खूब मान-सम्मान मिलता है।
Image: Freepik
हालांकि, मूलांक 6 के लोगों को अपनी सेहत का खास ख्याल रखना चाहिए। हमेशा पॉजिटिव रहने की कोशिश करें। किसी भी काम को करने में धैर्य रखें।
Image: FreepikDisclaimer: यहां दी गई जानकारी सिर्फ अलग-अलग सूचना और मान्यताओं पर आधारित है। REPUBLIC BHARAT इस आर्टिकल में दी गई किसी भी जानकारी की सत्यता और प्रमाणिकता का दावा नहीं करता है।
Published By : Sakshi Bansal
पब्लिश्ड 24 July 2025 at 14:57 IST