
अपडेटेड 14 July 2024 at 23:21 IST
Lips Tips: डार्क लिप्स वाले भूलकर भी होंठों पर न करें इन चीजों का इस्तेमाल, बढ़ सकती हैं समस्या
होंठों की सही देखभाल न करने से लिप्स डार्क होने लगते हैं। अगर आपके होंठ भी डार्क हैं, तो कुछ चीजों को भूलकर भी लिप्स पर न लगाएं।
- फोटो गैलरी
- 2 min read

चेहरे की खूबसूरती में होंठ चार-चांद लगाने का काम करते हैं, लेकिन अगर इनका ख्याल न रखा जाए तो यह खाले होने लगते हैं। वहीं धूम्रपान और डार्क लिपस्टिक के इस्तेमाल से भी होंठों का रंग काला होने लगता है। Image: freepik

कई बार पोषक तत्वों की कमी या अनहेल्दी डाइट के कारण भी होंठ काले हो सकते हैं। इससे राहत पाने के लिए लोग केमिकल वाले प्रोडक्ट्स का इस्तेमाल करते हैं। Image: freepik
Advertisement

हालांकि मार्केट में मिलने वाले वह प्रोडक्ट्स कई बार फायदे की बजाय होंठों को नुकसान पहुंचाती है। ऐसे में जिन लोगों के होंठ डार्क हैं उन्हें कुछ चीजों का इस्तेमाल लिप्स पर भूल से भी नहीं करना चाहिए। Image: freepik

डार्क लिप्स वाले लोगों को डार्क मैट लिपस्टिक के इस्तेमाल से बचना चाहिए। क्योंकि इसमें हाई पिगमेंट कंपाउंड होता है, जो होंठों को ड्राई करता है। वहीं इसके ज्यादा इस्तेमाल से होंठ काले होने लगते हैं। Image: freepik
Advertisement

होंठों को स्क्रब करने के लिए शुगर स्क्रब का इस्तेमाल किया जाता है, लेकिन अगर रेगुलर इसका यूज करते हैं, तो होंठों को कई तरह के नुकसान हो सकते हैं, साथ ही यह लिप्स को डार्क करने का कारण बन सकता है। Image: freepik

दालचीनी, पेपरमिंट जैसे एक्टिव एजेंटों से तैयार लिप प्लम्पर्स ब्लड फ्लो को बढ़ाकर सूजन बढ़ाने का कारण बन सकते हैं। वहीं लंबे समय तक इनका इस्तेमाल करने से होंठ धीरे-धीरे काले पड़ने लगते हैं। Image: Freepik
Disclaimer: इस आर्टिकल में बताई विधियां, तरीके और दावे अलग-अलग जानकारियों पर आधारित हैं। REPUBLIC BHARAT आर्टिकल में दी गई जानकारी के सही होने का दावा नहीं करता है। किसी भी उपचार और सुझाव को अप्लाई करने से पहले डॉक्टर या एक्सपर्ट की सलाह जरूर लें।
Published By : Sadhna Mishra
पब्लिश्ड 14 July 2024 at 23:21 IST