
अपडेटेड 4 May 2025 at 18:51 IST
Nimbu Shikanji Recipe: घर पर नींबू की शिकंजी कैसे बनाएं? जानें आसान रेसिपी
Nimbu Shikanji Recipe in hindi: शिकंजी मसाले में क्या-क्या पड़ता है? शिकंजी कैसे बनाएं? जानते हैं इस लेख के माध्यम से...
- फोटो गैलरी
- 1 min read

गर्मियों में नींबू की शिकंजी का सेवन बड़े चाव से होता है। बता दें कि नींबू में विटामीन सी भरपूर मात्रा में होता है। जो सेहत के लिए अच्छा है।
Image: yourfoodfantasy
वहीं नींबू के सेवन से शरीर में ताजगी बनी रहती है। साथ ही नींबू से शरीर को डिटॉक्स किया जा सकता है।
Image: PexelsAdvertisement

नींबू शिकंजी घर पर बनाने के लिए आपके पास नींबू, शक्कर, कालानमक, बर्फ और पानी का होना बेहद जरूरी है।
Image: Freepik
अब सबसे पहले आप पानी को हल्का गुनगुना करके उसमें शक्कर डालें। अब बने मिश्रण को अच्छे से चलाएं।
Image: FreepikAdvertisement

ध्यान रहे कि ठंडे पानी में शक्कर न डालें। वरना शक्कर पानी में नहीं घुलेगी। अब आप बने मिश्रण में कालानमक डालें और अच्छे से मिक्स करें।
Image: Freepik
अब आप स्वादानुसार नींबू निचौड़ें फिर अच्छे से मिक्स करें। अब आप जीरे को भूनें और पाउडर तैयार करें। अब पाउडर को मिश्रण में मिलाएं।
Image: Freepik
आप चाहें तो मिश्रण में पुदीने की पत्तियां भी मिक्स कर सकते हैं। अब आप बर्फ के टुकड़ों को मिलाएं और ठंडी-ठंडी शिकंजी सर्व करें।
Image: Freepik
बता दें कि जीरे का पाउडर पेट के लिए अच्छा होता है वहीं पुदीने की पत्तियां शरीर को अंदर से ठंडा रखने का काम करती है।
Image: FreepikPublished By : Garima Garg
पब्लिश्ड 4 May 2025 at 18:51 IST