
अपडेटेड 5 October 2025 at 13:00 IST
Pimple Remedy: पिंपल्स की समस्या से हैं परेशान? नीम-तुलसी की पत्तियों से बना DIY फेस पैक, बेदाग रहेगी त्वचा
Pimple home remedy: पिंपल्स की वजह से आपका चेहरा अपनी चमक खो रहा है, तो इस समस्या को दूर करने के लिए आप नीम और तुलसी से बने फेस पैक का इस्तेमाल कर सकते हैं।
- फोटो गैलरी
- 2 min read

धूप, धूल और पॉल्यूशन के चलते पिंपल्स का होना एक आम समस्या है। चेहरे पर पड़ने वाले दाग-धब्बे त्वचा की रंगत बिगाड़ देते हैं। कुछ घरेलू नुस्खों से इस समस्या से छुटकारा पाया जा सकता है।

नीम और तुलसी से बना फेस पैक आपकी इस प्रॉब्लम को दूर करने में मदद कर सकता है। इस पैक से स्किन की गहराई से सफाई होती हैं। साथ पिंपल्स, ब्लैकहेड्स और दाग-धब्बों को भी दूर होते हैं।
Image: canvaAdvertisement

दरअसल, नीम में एंटी-बैक्टीरियल और एंटी-फंगल गुण मौजूद होते हैं। ये पिंपल्स और एक्ने के बैक्टीरिया को खत्म करने में मदद करते हैं। इससे स्किन अंदर से साफ होती है।

वहीं तुलसी त्वचा को ठंडक देती है और जलन को भी कम करती है। नीम और तुलसी के फेस पैक को लगाने से स्किन पर पिंपल्स की समस्या धीरे-धीरे कम होने लगती है।
Advertisement

इस पैक को बनाने का तरीका भी काफी आसान है। इसके लिए आपको नीम और तुलसी की कुछ पत्तियां लें या उनके सूखे पाउडर का इस्तेमाल कर सकते हैं।
Image: Freepik
पत्तियों को पीसकर एक पेस्ट तैयार कर लें। फिर इसमें गुलाब जल मिलाकर चेहरे पर 15 से 20 मिनट तक लगाएं। सूखने के बाद इसे पानी से धो लें।
Image: Freepik
हफ्ते में 2-3 बार आप इस नीम और तुलसी के फेस पेक का इस्तेमाल करें। इससे आपको बेदाग निखार और साफ चमकती त्वचा मिलेगी।
Disclaimer: इस आर्टिकल में बताई विधियां, तरीके और दावे अलग-अलग जानकारियों पर आधारित हैं। REPUBLIC BHARAT आर्टिकल में दी गई जानकारी के सही होने का दावा नहीं करता है। किसी भी उपचार और सुझाव को अप्लाई करने से पहले डॉक्टर या एक्सपर्ट की सलाह जरूर लें।
Published By : Ruchi Mehra
पब्लिश्ड 5 October 2025 at 13:00 IST