
अपडेटेड 19 August 2025 at 11:17 IST
Weight Loss: वजन घटाने के लिए सुबह पिएं ये घरेलू 5 ड्रिंक्स, पेट की चर्बी होगी गायब
Weight Loss: अगर आप बढ़ते वजन से परेशान हैं और वेट लॉस करना चाहते हैं, तो आप अपने दिन की शुरुआत को हेल्दी ड्रिंक्स से कर सकते हैं। सुबह खाली पेट इन वेट लॉस ड्रिंक को पीने से आपके पेट की चर्बी धीरे-धीरे गायब हो सकती है। इसके साथ ही आपका डाइजेशन भी मजबूत बना रहेगा।
- फोटो गैलरी
- 2 min read

हेल्दी ड्रिंक से करें सुबह की शुरुआत
खाली पेट हेल्दी ड्रिंक पीने से डाइजेशन सुधरता है। इसके साथ ही इम्युनिटी भी मजबूत होती है। नींबू पानी, सौंफ और जीरा जैसे घरेलू नुस्खे वजन घटाने में भी कारगर हैं।
Image: Canva
गुनगुना नींबू पानी
नींबू पानी ओवरईटिंग से बचाता है। इसके साथ ही ये ड्रिंक बॉडी को अंदर से डिटॉक्स करता है। आप चाहें तो इसमें शहद, हल्दी या पुदीना भी मिला सकते हैं।
Advertisement

सौंफ का पानी
सौंफ डाइजेशन के साथ ही पेट फूलने से राहत देता है। रातभर भिगोकर रखा गया सौंफ का पानी सुबह पीने से वेट कंट्रोल करने में मदद मिलती है।
Image: freepik
जीरा पानी
रात भर भिगोया हुआ जीरा सुबह उबालकर पिएं। यह डाइजेशन सुधारने, पेट साफ करने और मोटापा घटाने में बेहद असरदार है।
Image: FreepikAdvertisement

अजवाइन का पानी
अजवाइन का पानी पेट की चर्बी कम करने और पाचन शक्ति को मजबूत करने का बेहतरीन उपाय है। इसे रात में भिगोकर या सुबह उबालकर पी सकते हैं।
Image: freepik
फ्रूटजूस के बजाय हेल्दी ड्रिंक्स
संतरा या सेब जैसे फ्रूट जूस में शुगर और कैलोरी ज्यादा होती है। बेहतर है कि सुबह के समय नींबू, सौंफ, जीरा या अजवाइन पानी को अपनी डाइट का हिस्सा बनाएं।
Image: Unsplash
हेल्दी बॉडी और इम्युनिटी
इन आसान घरेलू वेट लॉस ड्रिंक्स को से आप धीरे-धीरे वजन घटा सकते हैं, पेट की समस्याओं से छुटकारा पा सकते हैं। इससे आपकी इम्यूनिटी भी बढ़ती है।
Image: FreepikPublished By : Kirti Soni
पब्लिश्ड 19 August 2025 at 11:17 IST