
Face Glow: चेहरे पर लाना है जादुई निखार तो गुलाब जल के साथ मिलाकर लगाएं ये चीज, फेस पर आएगा नेचुरल ग्लो
त्वचा का ख्याल रखना जरूरी होता है, लेकिन बाहरी प्रोडक्ट्स स्किन से नेचुरल ग्लो को छीन सकते हैं। वहीं बढ़ते प्रदूषण के कारण त्वचा का निखार धीरे-धीरे छिप जाता है और चेहरा डल नजर आने लगता है। त्वचा का ख्याल रखने के लिए गुलाब जल बेहद फायदेमंद साबित होता है और इसके साथ आप कई और चीजें भी शामिल कर सकते हैं। आइये जानते हैं कैसे गुलाब जल से रखें त्वचा का ख्याल-
- फोटो गैलरी
- 1 min read
किन चीजों से रखें त्वचा का ख्याल?
- गुलाब जल
- मुल्तानी मिट्टी
गुलाब जल को चेहरे पर लगाने के फायदे?
- त्वचा का पीएच लेवल बरकरार रखने में मदद करता है।
- स्किन से स्पॉट्स को कम कर खोया हुआ निखार वापिस लेकर आता है।
Advertisement
मुल्तानी मिट्टी को चेहरे पर लगाने के फायदे?
- त्वचा को डीप क्लीन करने में मददगार साबित होता है।
- टैनिंग को हटाकर चेहरे के छिपे हुए निखार को वापिस लाने में मदद करता है।
चेहरे पर जादुई निखार लाने के लिए क्या करें?
सबसे पहले एक कटोरी में मुल्तानी मिट्टी और गुलाब जल को डालकर मिक्स करें। इन दोनों को अच्छी तरह से मिक्स करने के बाद चेहरे पर उंगलियों की मदद से लगा लें।
Image: CanvaAdvertisement
कम से कम 15 मिनट तक चेहरे पर लगा रहने दें और इसके बाद पानी से चेहरे को साफ कर लें। इस तरह से हफ्ते में आप यह फेस पैक 2 से 3 बार ट्राई कर सकते हैं।
Image: freepik
फेस पैक के बाद आप स्किन केयर रूटीन को फॉलो करना बिल्कुल भी न भूलें। पहली ही बार में आपको इसका रिजल्ट देखने को मिल जाएगा।
Image: freepikDisclaimer: इस आर्टिकल में बताई विधियां, तरीके और दावे अलग-अलग जानकारियों पर आधारित हैं। REPUBLIC BHARAT आर्टिकल में दी गई जानकारी के सही होने का दावा नहीं करता है। किसी भी उपचार और सुझाव को अप्लाई करने से पहले डॉक्टर या एक्सपर्ट की सलाह जरूर लें।