
अपडेटेड 28 April 2025 at 19:13 IST
Multani Mitti: चेहरे पर मुल्तानी मिट्टी कैसे लगाएं? जानें 3 तरीके
Multani Mutti: मुल्तानी मिट्टी के इस्तेमाल से त्वचा की कई दिक्कतें दूर हो सकती हैं। ऐसे में लोगों को पता होना चाहिए कि अपने चेहरे पर मुल्तानी मिट्टी कैसे लगाएं।
- फोटो गैलरी
- 1 min read

आप मुल्तानी मिट्टी को गुलाब जल के साथ मिक्स करके लगा सकते हैं। ऐसे में आप एक कटोरी में गुलाब जल मुल्तानी मिट्टी को मिक्स करें।
Image: Freepik
आप इसमें नींबू के रस को भी मिला सकते हैं। अब आप बने मिश्रण को त्वचा पर लगाएं। 15 से 20 मिनट बाद अपनी त्वचा को साधारण पानी से धो लें।
Image: FreepikAdvertisement

आप अपनी त्वचा पर मुल्तानी मिट्टी और शहद को भी लगा सकते हैं। इससे न केवल ड्राइनेस दूर होती है बल्कि नमी भी बनी रहती है।
Image: Freepik
ऐसे में आप एक कटोरी में मुल्तानी मिट्टी और शहद को मिक्स करें। 15 से 20 मिनट के लिए अपनी त्वचा पर लगाएं। उसके बाद अपनी त्वचा को ठंडा पानी से धोएं।
Image: FreepikAdvertisement

त्वचा पर मुल्तानी मिट्टी और दही भी लगा सकते हैं दोनों ही त्वचा के लिए बेहद उपयोगी हैं। यह त्वचा को हाइड्रेट करते हैं। साथ ही दाग धब्बे दूर करते हैं।
Image: Freepik
ऐसे में आप एक कटोरी में दोनों को मिक्स करें। अब बने मिश्रण को आधे घंटे के लिए चेहरे पर लगाएं फिर अपने चेहरे को साधारण पानी से धो लें।
Image: Freepik
आप केवल मुल्तानी मिट्टी भी अपनी त्वचा पर लगा सकते हैं। इससे भी फायदा हो सकता है।
Image: FreepikDisclaimer: इस आर्टिकल में बताई विधियां, तरीके और दावे अलग-अलग जानकारियों पर आधारित हैं। REPUBLIC BHARAT आर्टिकल में दी गई जानकारी के सही होने का दावा नहीं करता है। किसी भी उपचार और सुझाव को अप्लाई करने से पहले डॉक्टर या एक्सपर्ट की सलाह जरूर लें।
Published By : Garima Garg
पब्लिश्ड 28 April 2025 at 19:13 IST