Right time to drink Milk

Milk: दिन या रात, कब है दूध पीने का सही समय? 90% लोग नहीं जानते होंगे

Milk: दूध हर उम्र के लोगों के लिए काफी फायदेमंद माना जाता है। खासतौर पर, बच्चों को दिन में दो बार दूध दिया जाता है जिससे उनके शरीर को पर्याप्त कैल्शियम मिल सके। हालांकि, क्या आपको दूध पीने का सही समय और तरीका पता है?

Follow : Google News Icon  
camera icon
1/9
|
Expand icon
|
share gallery
Description of the pic

लोग अलग-अलग समय पर दूध पीना पसंद करते हैं। लोग अपनी जरूरतों के हिसाब से अपने डेली रूटीन में दूध को शामिल करते हैं। ऐसा कहा जाता है कि एडल्ट को रात में सोने से पहले दूध पीना चाहिए।

Image: Freepik
camera icon
2/9
|
Expand icon
|
share gallery
Description of the pic

बड़े लोगों को रात में दूध पीने की सलाह दी जाती है ताकि उन्हें अच्छी नींद आ सके। रात को एक ग्लास गरमा-गरम दूध में शहद मिलाकर पिएं। इससे आपकी दिनभर की थकान मिटेगी और बढ़िया नींद आएगी।

Image: Freepik
Advertisement
camera icon
3/9
|
Expand icon
|
share gallery
Description of the pic

दूध में ट्रिप्टोफन नामक एमिनो एसिड मौजूद होता है जो नींद के हार्मोन को बढ़ावा देता है। इससे शांत नींद आती है। 

Image: Freepik
camera icon
4/9
|
Expand icon
|
share gallery
Description of the pic

ऐसा भी कहा जाता है कि रात को दूध पीने से आपका शरीर अगले दिन के लिए तैयार होता है। रात को हल्दी का दूध पीकर सोने से शरीर की अंदरूनी चोट भी ठीक हो जाती है।

Image: Freepik
Advertisement
camera icon
5/9
|
Expand icon
|
share gallery
Description of the pic

हालांकि, बच्चों को सुबह-सुबह दूध देने की सलाह दी जाती है। इससे उनकी हड्डियां मजबूत होती हैं और उन्हें दिनभर के लिए एनर्जी मिल जाती है। बच्चों को दिन और रात, दोनों समय दूध देना फायदेमंद रहता है।

Image: Meta-AI
camera icon
6/9
|
Expand icon
|
share gallery
Description of the pic

अगर आपका पाचन कमजोर है या अक्सर पेट खराब रहता है, तो सुबह-सुबह दूध पीने से बचना चाहिए। खासतौर पर, सुबह खाली पेट तो कभी दूध नहीं पीना चाहिए।

Image: freepik
camera icon
7/9
|
Expand icon
|
share gallery
Description of the pic

जो लोग दिन में वर्कआउट करते हैं, उनके लिए जिम के बाद दूध पीना फायदेमंद माना जाता है। इससे उनकी मसल्स का विकास होता है। 

Image: freepik
camera icon
8/9
|
Expand icon
|
share gallery
Description of the pic

रात को सोने से 1-2 घंटे पहले दूध पीना चाहिए। रात को हमारा शरीर हील करता है। ऐसे में दूध का कैल्शियम बेहतर तरीके से शरीर में एब्जॉर्ब होता है और हड्डियां मजबूत होती हैं। 

Image: freepik
camera icon
9/9
|
Expand icon
|
share gallery
Description of the pic

ऐसे में आप उम्र और जरूरतों के हिसाब से दिन के अलग-अलग समय पर दूध का सेवन कर सकते हैं। 

Image: freepik

Disclaimer: इस आर्टिकल में बताई विधियां, तरीके और दावे अलग-अलग जानकारियों पर आधारित हैं।  REPUBLIC BHARAT आर्टिकल में दी गई जानकारी के सही होने का दावा नहीं करता है। किसी भी उपचार और सुझाव को अप्लाई करने से पहले डॉक्टर या एक्सपर्ट की सलाह जरूर लें।

Published By :
Sakshi Bansal

पब्लिश्ड