
Moringa Paratha Recipe: कई बीमारियों का रामबाण इलाज है मोरिंगा, डाइट में शामिल करें मोरिंगा के पराठे, जानिए आसान रेसिपी
Moringa Paratha Recipe: मोरिंगा की पत्तियां सेहत के लिए बेहद गुणकारी मानी जाती हैं, जिनके सेवन से इम्यून सिस्टम को मजबूत रखने में मदद मिलती है। मोरिंगा यानी सहजन के पत्तों का पराठा स्वाद में लाजवाब होने के साथ विटामिन, कैल्शियम और आयरन से भरपूर एक बेहतरीन सुपरफूड है जो सेहत के लिए बेहद फायदेमंद है। इन पौष्टिक पत्तियों से आप स्वादिष्ट पराठा तैयार कर सकते हैं। यह मोरिंगा पराठा सेहत का खजाना है, यहां जानें इसे बनाने की आसान विधि के बारे में...
- फोटो गैलरी
- 1 min read
इसकी रेसिपी के लिए आपको 1 कप ताजे मोरिंगा के पत्ते, 2 कप गेहूं का आटा, 1 हरी मिर्च और आधा चम्मच घिसा हुआ अदरक चाहिए।
Image: AI
साथ ही इसमें आधा-आधा चम्मच अजवाइन और जीरा, हल्दी, लाल मिर्च पाउडर, स्वादानुसार नमक और सेकने के लिए तेल या घी की जरूरत होती है।
Image: FreepikAdvertisement
एक बड़े बर्तन में आटा लें, उसमें सभी कटी हुई चीजें, मसाले और 1 से 2 चम्मच घी या तेल मिलाकर थोड़ा-थोड़ा पानी डालते हुए मुलायम आटा गूंथ लें।
Image: AI
तैयार किए गए गुंथे हुए आटे को 10 मिनट के लिए ढककर रख दें ताकि आटा पराठे बनाने के लिए अच्छी तरह सेट हो जाए।
Image: AIAdvertisement
आटे की छोटी लोइयां बनाकर उन्हें गोल या तिकोने आकार में बेल लें और मीडियम आंच पर तवे पर दोनों तरफ घी या तेल लगाकर सुनहरा और क्रिस्पी होने तक सेक लें।
Image: AI
तैयार गरमागरम पौष्टिक मोरिंगा पराठे को दही, अचार या अपनी पसंद की चटनी के साथ परोस सकते हैं। ये पराठे खाने में काफी टेस्टी लगते हैं।
Image: AI