moringa pakoda recipe evening snack healthy tasty sahjan ke pakode

Moringa Ke Pakode Recipe: पनीर-प्याज सब जाएंगे भूल, जब घर में बनेंगे सहजन के पकोड़े; स्वाद और सेहत दोनों का है परफेक्ट कॉम्बो

Sahjan Ke Pakode Recipe: बरसात हो या शाम की हल्की भूख, गरमा-गरम पकोड़े मिल जाएं तो मूड ही बन जाता है। अगर आप रोज़ के आलू, प्याज या पनीर के पकोड़ों से कुछ अलग ट्राई करना चाहते हैं, तो इस बार सहजन यानी मोरिंगा के पकोड़े बनाकर देखें। स्वाद में कुरकुरे और मसालेदार ये पकोड़े सेहत के लिए भी काफी फायदेमंद माने जाते हैं।

Follow : Google News Icon  
camera icon
1/8
|
Expand icon
|
share gallery
Description of the pic

मोरिंगा में भरपूर मात्रा में आयरन, कैल्शियम और विटामिन पाए जाते हैं, जो शरीर को ताकत देने में मदद करते हैं। यह है कि ये पकोड़े बहुत कम समय में तैयार हो जाते हैं।

Image: AI
camera icon
2/8
|
Expand icon
|
share gallery
Description of the pic

सामग्री: 1 कप मोरिंगा की पत्तियां, 1 कप बेसन, 1 छोटा प्याज बारीक कटा हुआ, 1-2 हरी मिर्च बारीक कटी हुई, 1/2 छोटा चम्मच लाल मिर्च पाउडर, 1/2 छोटा चम्मच हल्दी
 

Image: Freepik
Advertisement
camera icon
3/8
|
Expand icon
|
share gallery
Description of the pic

 1/2 छोटा चम्मच अजवाइन, नमक स्वाद अनुसार, थोड़ा सा हरा धनिया, पानी जरूरत अनुसार, तलने के लिए तेल। इनका स्वाद इतना शानदार लगता है कि घर के लोग बार-बार बनाने की डिमांड करेंगे।

Image: AI
camera icon
4/8
|
Expand icon
|
share gallery
Description of the pic

बनाने की विधि: सबसे पहले मोरिंगा की पत्तियों को अच्छी तरह धोकर साफ कर लें। अब एक बड़े बाउल में बेसन डालें और उसमें प्याज, हरी मिर्च, अजवाइन, हल्दी, लाल मिर्च, नमक और हरा धनिया मिला दें।

Image: Freepik
Advertisement
camera icon
5/8
|
Expand icon
|
share gallery
Description of the pic

इसके बाद इसमें मोरिंगा की पत्तियां डालें और थोड़ा-थोड़ा पानी मिलाकर गाढ़ा बैटर तैयार करें। ध्यान रखें कि बैटर ज्यादा पतला न हो, तभी पकोड़े अच्छे कुरकुरे बनेंगे।

Image: AI
camera icon
6/8
|
Expand icon
|
share gallery
Description of the pic

अब कढ़ाही में तेल गर्म करें। जब तेल अच्छे से गर्म हो जाए, तब हाथ या चम्मच की मदद से छोटे-छोटे पकोड़े तेल में डालें। इन्हें मध्यम आंच पर सुनहरा और क्रिस्पी होने तक तलें।

Image: AI
camera icon
7/8
|
Expand icon
|
share gallery
Description of the pic

जब पकोड़े दोनों तरफ से अच्छे से पक जाएं, तो इन्हें प्लेट में निकाल लें। गरमा-गरम मोरिंगा के पकोड़े हरी चटनी, टमाटर सॉस या मसाला चाय के साथ सर्व करें। 

Image: AI
camera icon
8/8
|
Expand icon
|
share gallery
Description of the pic

 शरीर की कमजोरी दूर करने में मददगार होता है। इम्यूनिटी मजबूत करने में सहायता करता है। हड्डियों के लिए फायदेमंद होता है। इसके अलावा पाचन को बेहतर रखने में मदद करता है। 

Image: Freepik
Published By :
Samridhi Breja

पब्लिश्ड