moong dal vada recipe high protein healthy snack for evening tea

Moong Dal Vada Recipe: सादा नहीं, घर में मिनटों में बनाएं क्रिस्पी मूंग दाल वड़ा, बनाना भी है आसान

Moong Dal Vada Recipe: अगर आप शाम की चाय के साथ कुछ स्वादिष्ट और कुरकुरा खाना चाहते हैं, तो मूंग दाल वड़ा एक बेहतरीन विकल्प हो सकता है। बाहर मिलने वाले वड़े तो आपने कई बार खाए होंगे, लेकिन घर में बने ताजे और क्रिस्पी मूंग दाल वड़े का स्वाद ही अलग होता है। इसे बनाने में ज्यादा समय नहीं लगता और यह बहुत कम सामग्री से तैयार हो जाता है। तो चलिए जानते हैं क्रिस्पी मूंग दाल वड़ा बनाने की आसान रेसिपी।

camera icon
1/7
|
Expand icon
|
share gallery
Description of the pic

सामग्री: 1 कप धुली मूंग दाल, 2 हरी मिर्च, 1 टुकड़ा अदरक, 1 प्याज, हरा धनिया, 1/2 छोटा चम्मच जीरा, 1 चुटकी हींग, 1/2 छोटा चम्मच लाल मिर्च पाउडर, स्वादानुसार नमक, तेल
 

Image: AI
camera icon
2/7
|
Expand icon
|
share gallery
Description of the pic

सबसे पहले मूंग दाल को अच्छी तरह धोकर 4 घंटे के लिए पानी में भिगो दें। इसके बाद दाल का पानी निकाल लें और इसे मिक्सर में दरदरा पीस लें। ध्यान रखें कि पेस्ट ज्यादा पतला न हो, तभी वड़े कुरकुरे बनेंगे।

Image: Social Media
Advertisement
camera icon
3/7
|
Expand icon
|
share gallery
Description of the pic

अब इस मिश्रण में बारीक कटा प्याज, हरी मिर्च, अदरक, हरा धनिया, जीरा, हींग, लाल मिर्च पाउडर और नमक डालकर अच्छी तरह मिला लें। एक कड़ाही में तेल गर्म करें। 

Image: AI
camera icon
4/7
|
Expand icon
|
share gallery
Description of the pic

हाथों को हल्का गीला करें और तैयार मिश्रण से छोटे-छोटे वड़े बनाकर गर्म तेल में डालें। मध्यम आंच पर इन्हें दोनों तरफ से सुनहरा और कुरकुरा होने तक तलें। जब वड़े पक जाएं, तो इन्हें प्लेट में निकाल लें।

Image: AI
Advertisement
camera icon
5/7
|
Expand icon
|
share gallery
Description of the pic

गरमा-गरम मूंग दाल वड़े को हरी चटनी, इमली की चटनी या टमाटर सॉस के साथ परोसें। चाहें तो ऊपर से थोड़ा चाट मसाला छिड़ककर इसका स्वाद और भी बढ़ा सकते हैं।

Image: AI
camera icon
6/7
|
Expand icon
|
share gallery
Description of the pic

दाल को ज्यादा महीन न पीसें, इससे वड़े कुरकुरे बनते हैं। मिश्रण में थोड़ा सा चावल का आटा मिलाने से वड़े और ज्यादा क्रिस्पी हो जाते हैं। 

Image: Social Media
camera icon
7/7
|
Expand icon
|
share gallery
Description of the pic

तेल बहुत ज्यादा गर्म या ठंडा न हो, वरना वड़े अंदर से कच्चे रह सकते हैं। अगर आप हेल्दी विकल्प चाहते हैं, तो इन्हें एयर फ्रायर में भी बना सकते हैं।

Image: AI
Published By:
 Samridhi Breja

पब्लिश्ड