
Moong Dal Uttapam Recipe: नाश्ते में मिनटों में तैयार होगा टेस्टी मूंग दाल उत्तपम, स्वाद के साथ सेहत भी रहेगी बरकरार; नोट करें विधि
Moong Dal Recipe: अगर आप अपने दिन की शुरुआत हेल्दी और स्वादिष्ट तरीके से करना चाहते हैं, तो मूंग दाल उत्तपम जरूर ट्राई करें। यह कम समय में तैयार होने वाला ऐसा नाश्ता है जो स्वाद और सेहत दोनों का बेहतरीन संतुलन बनाए रखता है।
- फोटो गैलरी
- 2 min read
मूंग दाल उत्तपम बनाने के लिए सामग्री:1 कप धुली मूंग दाल,1 हरी मिर्च, 1 छोटा टुकड़ा अदरक, 1 प्याज, 1 टमाटर, 1 शिमला मिर्च, 2-3 बड़े चम्मच हरा धनिया, स्वादानुसार नमक, 1/2 छोटा चम्मच जीरा, थोड़ा सा तेल
Image: Social Media
बनाने की विधि: सबसे पहले मूंग दाल को अच्छी तरह धोकर 3-4 घंटे के लिए पानी में भिगो दें। इसके बाद पानी निकालकर दाल को हरी मिर्च और अदरक के साथ मिक्सर में पीस लें। जरूरत अनुसार थोड़ा पानी डाल सकते हैं।
Image: Social MediaAdvertisement
पीसी हुई दाल को एक बड़े बाउल में निकालें। इसमें नमक और जीरा डालकर अच्छी तरह मिला लें। बैटर न ज्यादा पतला हो और न ही ज्यादा गाढ़ा।
अब कटे हुए प्याज, टमाटर, शिमला मिर्च और हरा धनिया बैटर में डालकर अच्छी तरह मिक्स कर लें। एक नॉन-स्टिक तवा गर्म करें और उस पर हल्का सा तेल लगाएं। अब बैटर को तवे पर डालकर गोल आकार में फैलाएं।
Advertisement
धीमी आंच पर दोनों तरफ से सुनहरा और कुरकुरा होने तक सेंक लें। गरमा-गरम मूंग दाल उत्तपम को नारियल की चटनी, टमाटर की चटनी या हरी चटनी के साथ परोसें। बच्चों और बड़ों दोनों के लिए पौष्टिक विकल्प है।
प्रोटीन से भरपूर होने के कारण यह शरीर को ऊर्जा देता है। वजन कम करने वालों के लिए अच्छा नाश्ता है। पाचन तंत्र को बेहतर बनाने में मदद करता है। लंबे समय तक पेट भरा रखता है, जिससे बार-बार भूख नहीं लगती।
Image: AI
दिन की शुरुआत हेल्दी और स्वादिष्ट तरीके से करना चाहते हैं, तो मूंग दाल उत्तपम जरूर ट्राई करें। यह कम समय में तैयार होने वाला ऐसा नाश्ता है जो स्वाद और सेहत दोनों का बेहतरीन संतुलन बनाए रखता है।
Image: Social Media