Moong Dal Tikki Recipe

Moong Dal Tikki Recipe: समोसा-पकोड़ा से भर गया मन, तो कम तेल में बनाएं हेल्दी और क्रिस्पी मूंग दाल टिक्की; नोट करें विधि

Moong Dal Tikki Recipe: शाम की चाय के साथ कुछ स्वादिष्ट खाने का मन हो तो हर बार समोसा या पकोड़ा बनाने की जरूरत नहीं है। आप कम तेल में हेल्दी और क्रिस्पी मूंग दाल टिक्की बना सकते हैं। यह स्वाद में लाजवाब होने के साथ-साथ प्रोटीन से भरपूर भी होती है। बच्चों से लेकर बड़ों तक, हर किसी को इसका स्वाद खूब पसंद आता है। तो चलिए जानते हैं इसे बनाने की आसान रेसिपी।

camera icon
1/9
|
Expand icon
|
share gallery
Description of the pic

मूंग दाल टिक्की बनाने के लिए सामग्री: 1 कप धुली मूंग दाल, 1 उबला हुआ आलू, 1 बारीक कटा प्याज, 2 हरी मिर्च, 1 छोटा टुकड़ा अदरक, हरा धनिया, ½ छोटा चम्मच लाल मिर्च पाउडर, ½ छोटा चम्मच जीरा, 

Image: AI
camera icon
2/9
|
Expand icon
|
share gallery
Description of the pic

½ छोटा चम्मच गरम मसाला, 1 छोटा चम्मच चाट मसाला, स्वादानुसार नमक, 2 बड़े चम्मच ब्रेड क्रम्ब्स या सूजी, तेल। टिक्की का स्वाद ऐसा कि हर कोई आपकी तारीफ किए बिना नहीं रह पाएगा।
 

Image: AI
Advertisement
camera icon
3/9
|
Expand icon
|
share gallery
Description of the pic

मूंग दाल टिक्की बनाने की विधि: सबसे पहले मूंग दाल को अच्छी तरह धोकर 3-4 घंटे के लिए भिगो दें। इसके बाद पानी निकालकर दाल को मिक्सर में दरदरा पीस लें। ध्यान रखें कि पेस्ट बहुत ज्यादा महीन न हो।

Image: Social Media
camera icon
4/9
|
Expand icon
|
share gallery
Description of the pic

एक बड़े बाउल में पिसी हुई दाल, मैश किया हुआ आलू, प्याज, हरी मिर्च, अदरक और हरा धनिया डालें। अब इसमें लाल मिर्च पाउडर, जीरा, गरम मसाला, चाट मसाला और नमक मिलाएं।

Image: AI
Advertisement
camera icon
5/9
|
Expand icon
|
share gallery
Description of the pic

अगर मिश्रण ज्यादा गीला लगे तो उसमें ब्रेड क्रम्ब्स या सूजी डाल दें। अब हाथों से छोटी-छोटी गोल या चपटी टिक्की बनाकर तैयार कर लें। एक नॉन-स्टिक तवा गर्म करें और उस पर थोड़ा सा तेल लगाएं। 

Image: AI
camera icon
6/9
|
Expand icon
|
share gallery
Description of the pic

अब टिक्कियों को दोनों तरफ से सुनहरा और क्रिस्पी होने तक मध्यम आंच पर सेंक लें। गरमा-गरम मूंग दाल टिक्की को हरी चटनी, इमली की चटनी या दही के साथ सर्व करें। 

Image: Social Media
camera icon
7/9
|
Expand icon
|
share gallery
Description of the pic

चाहें तो इसे बर्गर या सैंडविच में भी इस्तेमाल कर सकते हैं। टिक्की को ज्यादा क्रिस्पी बनाने के लिए मिश्रण में थोड़ी सूजी मिलाएं। अगर आप इसे और हेल्दी बनाना चाहते हैं तो एयर फ्रायर में भी बना सकते हैं।

Image: AI
camera icon
8/9
|
Expand icon
|
share gallery
Description of the pic

स्वाद बढ़ाने के लिए इसमें कद्दूकस की हुई गाजर या पनीर भी मिला सकते हैं। टिक्की को धीमी-मध्यम आंच पर पकाएं, इससे यह बाहर से क्रिस्पी और अंदर से नरम बनेगी।

Image: Social Media
camera icon
9/9
|
Expand icon
|
share gallery
Description of the pic

कम तेल में बनने वाली यह मूंग दाल टिक्की स्वाद और सेहत का बेहतरीन कॉम्बिनेशन है। अगर आप रोज-रोज तली हुई चीजें खाकर बोर हो गए हैं, तो इस आसान रेसिपी को जरूर ट्राई करें। 

Image: AI
Published By:
 Samridhi Breja

पब्लिश्ड