moong dal paneer chilla recipe high protein healthy breakfast cheela recipe in minutes

Moong Dal Paneer Chilla Recipe: नाश्ते में बनाएं हेल्दी मूंगदाल-पनीर चीला, लाजवाब स्वाद के साथ मिलेगा हाई प्रोटीन; नोट करें मिनटों वाली रेसिपी

High Protein Breakfast Recipe For Summer: अगर आप चाहें तो इसमें अपनी पसंद की सब्जियां जैसे शिमला मिर्च, गाजर या स्वीटकॉर्न भी मिला सकते हैं। इससे स्वाद और पोषण दोनों बढ़ जाएंगे।

Follow : Google News Icon  
camera icon
1/7
|
Expand icon
|
share gallery
Description of the pic

सामग्री:  1 कप धुली मूंग दाल, 100 ग्राम पनीर, 1 प्याज, 1 बारीक कटी हरी मिर्च, हरा धनिया, 1 छोटा चम्मच अदरक, नमक, 1/2 छोटा चम्मच लाल मिर्च पाउडर, 1/2 छोटा चम्मच जीरा, जरूरत अनुसार पानी, तेल

 

Image: Freepik
camera icon
2/7
|
Expand icon
|
share gallery
Description of the pic

चीला बनाने की आसान विधि: सबसे पहले मूंग दाल को अच्छी तरह धोकर 3 से 4 घंटे के लिए भिगो दें। जब दाल फूल जाए, तब उसका पानी निकालकर मिक्सर में डालें और थोड़ा पानी मिलाकर स्मूद बैटर तैयार कर लें।

Image: AI
Advertisement
camera icon
3/7
|
Expand icon
|
share gallery
Description of the pic

अब इस बैटर में नमक, जीरा, अदरक, हरी मिर्च और हरा धनिया डालकर अच्छे से मिला लें। इसके बाद पनीर को कद्दूकस कर लें। चाहें तो इसमें थोड़ा नमक और काली मिर्च मिलाकर स्टफिंग तैयार कर सकते हैं।

Image: AI
camera icon
4/7
|
Expand icon
|
share gallery
Description of the pic

अब गैस पर तवा गर्म करें और हल्का तेल लगाएं। तवे पर एक कलछी बैटर डालकर गोल आकार में फैलाएं। ऊपर से थोड़ा प्याज डालें और फिर पनीर की स्टफिंग फैलाएं।

Image: AI
Advertisement
camera icon
5/7
|
Expand icon
|
share gallery
Description of the pic

चीले के किनारों पर थोड़ा तेल डालें और मध्यम आंच पर दोनों तरफ से सुनहरा और क्रिस्पी होने तक सेंक लें। गरमा-गरम मूंगदाल-पनीर चीला हरी चटनी, दही या टोमैटो सॉस के साथ सर्व करें।
 

Image: AI
camera icon
6/7
|
Expand icon
|
share gallery
Description of the pic


मूंग दाल में भरपूर प्रोटीन और फाइबर पाया जाता है, जबकि पनीर शरीर को कैल्शियम और एनर्जी देता है। ऐसे में यह नाश्ता वजन कंट्रोल करने वालों और फिटनेस पसंद लोगों के लिए भी शानदार ऑप्शन है।

Image: Freepik
camera icon
7/7
|
Expand icon
|
share gallery
Description of the pic

अगर आप चाहें तो इसमें अपनी पसंद की सब्जियां जैसे शिमला मिर्च, गाजर या स्वीटकॉर्न भी मिला सकते हैं। इससे स्वाद और पोषण दोनों बढ़ जाएंगे।

Image: Freepik
Published By:
 Samridhi Breja

पब्लिश्ड