
Moong Dal Idli Recipe: नाश्ते में बनाएं मूंग दाल की इडली, स्वाद के साथ मिलेगा हाई प्रोटीन; बनाना भी है मिनटों का काम
How To Make Moong Dal Idli At Home: अगर आप रोज-रोज के पराठे या ब्रेड खाकर बोर हो गए हैं और कुछ हेल्दी, टेस्टी और जल्दी बनने वाला नाश्ता ढूंढ रहे हैं, तो मूंग दाल की इडली आपके लिए एकदम परफेक्ट ऑप्शन है। यह इडली हल्की होने के साथ-साथ हाई प्रोटीन से भरपूर होती है, जिससे पेट लंबे समय तक भरा रहता है और शरीर को भरपूर एनर्जी भी मिलती है। इसे बनाने के लिए घंटों फरमेंट करने की जरूरत नहीं पड़ती।
- फोटो गैलरी
- 2 min read
मूंग दाल इडली बनाने के लिए जरूरी सामग्री: 1 कप धुली मूंग दाल, 2 बड़े चम्मच सूजी, 1/2 कप दही, 1 हरी मिर्च, 1 छोटा टुकड़ा अदरक, नमक स्वादानुसार, 1/2 छोटा चम्मच ईनो या बेकिंग सोडा, तेल, हरा धनिया
Image: Freepik
सबसे पहले मूंग दाल को अच्छी तरह धोकर 2 से 3 घंटे के लिए पानी में भिगो दें। इसके बाद पानी निकालकर दाल को हरी मिर्च, अदरक और थोड़ा पानी डालकर मिक्सर में पीस लें।
Advertisement
अब इस पेस्ट को एक बड़े बर्तन में निकालें और इसमें सूजी, दही और नमक डालकर अच्छे से मिला लें। बैटर ज्यादा गाढ़ा लगे तो थोड़ा पानी मिला सकते हैं।
Image: Freepik
इडली स्टैंड को तेल लगाकर ग्रीस कर लें। अब बैटर में ईनो डालें और हल्के हाथ से मिला दें। तुरंत बैटर को इडली मोल्ड में डाल दें। इसके बाद स्टीमर या कुकर में 10 से 12 मिनट तक इडली को भाप में पकाएं।
Advertisement
जब इडली फूल जाए और नरम हो जाए तो गैस बंद कर दें। थोड़ा ठंडा होने पर इडली को मोल्ड से निकाल लें। तैयार है गर्मागर्म मूंग दाल इडली।
Image: AI
आप इसमें कद्दूकस की हुई गाजर, शिमला मिर्च या मटर भी मिला सकते हैं। इससे इडली और ज्यादा हेल्दी और रंगीन बन जाएगी। इसे नारियल चटनी, टमाटर चटनी या सांभर के साथ सर्व करें।
मूंग दाल प्रोटीन, फाइबर और कई जरूरी पोषक तत्वों से भरपूर होती है। यह पाचन में हल्की होती है और वजन कंट्रोल करने वालों के लिए भी अच्छा ऑप्शन मानी जाती है।
Image: Freepik