Moong Dal Halwa Recipe

Moong Dal Halwa Recipe: घर में बिना चीनी के बनाएं टेस्टी मूंग दाल का हलवा, अब स्वाद के साथ सेहत भी

Moong Dal Halwa Recipe: मूंग दाल का हलवा ज्यादातर घरों में खाया जाता है। शादियों में भी इस मीठे-मीठे हलवे को काफी पसंद किया जाता है लेकिन अगर आप डाइट को लेकर सीरियस हैं तो बिना चीनी के आप घर पर भी आसानी से मूंग दाल का हलवा बना सकते हैं।

Follow : Google News Icon  
camera icon
1/7
|
Expand icon
|
share gallery
Description of the pic

मूंग दाल का हलवा ज्यादातर लोगों को पसंद होता है। अगर आपको भी ये हलवा पसंद है लेकिन चीनी नहीं डालना चाहते तो आपके लिए एक आसान सी रेसिपी लेकर आए हैं।

Image: freepik
camera icon
2/7
|
Expand icon
|
share gallery
Description of the pic

मूंग दाल का हलवा बनाने की सामग्री- 1 कप मूंग दाल (बिना छिलके वाली), देसी घी, 2 कप दूध, गुड़ का पाउडर या स्टीविया, हरी इलायची पाउडर, ड्राई फ्रूट्स

Image: freepik
Advertisement
camera icon
3/7
|
Expand icon
|
share gallery
Description of the pic

मूंग दाल का हलवा बनाने के लिए मूंग दाल को 3-4 बार पानी से अच्छी तरह धोएं और थोड़ी देर के लिए छोड़ दें। अब इस दाल को एक कढ़ाई में मध्यम आंच पर थोड़ी देर के लिए भूनें जबतक इसका पानी न सूख जाए। 

Image: AI
camera icon
4/7
|
Expand icon
|
share gallery
Description of the pic

जब ये भुनी हुई दाल ठंडी हो जाए तो इसे मिक्सी में दरदरा पीस लें। अब कढ़ाई में घी गरम करें। इसमें पिसी दाल का पाउडर डालें और धीमी आंच पर तबतक भूनें जबतक इसका रंग गोल्डन न हो जाए।

Image: AI
Advertisement
camera icon
5/7
|
Expand icon
|
share gallery
Description of the pic

थोड़ा-थोड़ा करके इसमें फुल क्रीम दूध मिलाएं और लगातार चलाते रहें ताकि गांठें न पड़ जाएं। इसे तबतक पकाएं जबतक सारा दूध दाल ना सोख ले।

Image: AI
camera icon
6/7
|
Expand icon
|
share gallery
Description of the pic

अब इस मिश्रण में मिठास के लिए गुड़ का पाउडर या स्टीविया मिलाएं। ऊपर से इलायची पाउडर भी डाल दें। अब इस पूरे मिश्रण को तबतक पकाएं जबतक हलवा किनारों से घी न छोड़ने लगे।

Image: AI
camera icon
7/7
|
Expand icon
|
share gallery
Description of the pic

जब आपका हलवा तैयार हो जाए तो इसमें काजू, बादाम, किशमिश जैसे ड्राई फ्रूट्स काटकर डाल लें। आपका टेस्टी और हेल्दी मूंग दाल का हलवा तैयार है। 

Image: AI
Published By:
 Sakshi Bansal

पब्लिश्ड