
Moong Dal Dosa Recipe: सिर्फ 10 मिनट में बनेगा मूंग दाल डोसा, स्वाद के साथ मिलेगा हाई प्रोटीन; नाश्ते के लिए है बेस्ट रेसिपी
High Protein Breakfast Recipe: अगर आप रोज-रोज एक जैसा नाश्ता खाकर बोर हो गए हैं और कुछ हेल्दी, टेस्टी और जल्दी बनने वाली रेसिपी ढूंढ रहे हैं, तो मूंग दाल डोसा आपके लिए एक बेहतरीन विकल्प है। यह डोसा बाहर से हल्का कुरकुरा और अंदर से नरम होता है। इसमें प्रोटीन भरपूर मात्रा में होता है, जिससे लंबे समय तक पेट भरा रहता है और शरीर को अच्छी ऊर्जा भी मिलती है। तो चलिए जानते हैं घर पर सिर्फ 10 मिनट में बनने वाली आसान मूंग दाल डोसा रेसिपी।
- फोटो गैलरी
- 2 min read
मूंग दाल डोसा बनाने के लिए सामग्री: 1 कप धुली हुई पीली मूंग दाल, 2 हरी मिर्च, 1 इंच अदरक का टुकड़ा, 2-3 लहसुन की कलियां, 2-3 बड़े चम्मच दही, 1/2 छोटा चम्मच जीरा, स्वादानुसार नमक, हरा धनिया, तेल या घी
Image: Social Media
बनाने की विधि: सबसे पहले भीगी हुई मूंग दाल का पानी निकाल लें। अब दाल को मिक्सर में हरी मिर्च, अदरक, लहसुन, दही, जीरा और थोड़ा-सा पानी डालकर बारीक पीस लें।
Image: AI
Advertisement
तैयार बैटर में नमक और बारीक कटा हरा धनिया डालकर अच्छी तरह मिला लें। बैटर न ज्यादा गाढ़ा हो और न ही बहुत पतला। अब एक नॉन-स्टिक तवा गर्म करें और उस पर थोड़ा-सा तेल या घी लगाएं।
Image: Social Media
एक कलछी बैटर डालकर गोल आकार में हल्के हाथ से फैला दें। ऊपर से थोड़ा-सा तेल डालें और मध्यम आंच पर 2-3 मिनट तक पकाएं। नीचे की तरफ से डोसा सुनहरा और कुरकुरा हो जाए, तो पलटकर दूसरी तरफ भी सेक लें।
Image: AIAdvertisement
इस स्वादिष्ट डोसे को आप नारियल की चटनी, मूंगफली की चटनी, हरी धनिया की चटनी, टमाटर की चटनी या सांभर के साथ परोस सकते हैं। बच्चों के लिए इसे टोमैटो सॉस के साथ भी सर्व किया जा सकता है।
Image: Freepik
यह प्रोटीन से भरपूर होता है, जिससे मांसपेशियों को मजबूती मिलती है। लंबे समय तक पेट भरा रहता है, इसलिए बार-बार भूख नहीं लगती। पचने में हल्का होता है और नाश्ते के लिए एक हेल्दी विकल्प है।
Image: Freepik
वजन कम कर रहे लोगों के लिए भी यह अच्छा विकल्प माना जाता है। बच्चों से लेकर बड़ों तक हर कोई इसे आसानी से खा सकता है। डोसा ज्यादा कुरकुरा चाहिए तो बैटर में 1-2 चम्मच चावल का आटा मिला सकते हैं।
Image: AI
तवा अच्छी तरह गर्म होने के बाद ही बैटर फैलाएं। बैटर बहुत गाढ़ा लगे तो थोड़ा-सा पानी मिलाकर सही कंसिस्टेंसी बना लें। चाहें तो डोसे में पनीर या शिमला मिर्च की स्टफिंग भी भर सकते हैं।