moong dal dhokla recipe at home healthy snack high protein gujarati dish

Moong Dal Dhokla Recipe: तला-भुना नहीं, घर में ऐसे तैयार करें मूंग दाल से बना ढोकला, स्वाद के साथ मिलेगा भरपूर प्रोटीन

Moong Dal Dhokla Recipe: अगर आप नाश्ते में कुछ हेल्दी और स्वादिष्ट खाना चाहते हैं, तो मूंग दाल से बना ढोकला एक बेहतरीन विकल्प हो सकता है। यह न सिर्फ खाने में बेहद स्वादिष्ट होता है, बल्कि इसमें भरपूर मात्रा में प्रोटीन भी पाया जाता है। इसे बनाने के लिए तेल में तलने की जरूरत नहीं पड़ती। भाप में तैयार होने की वजह से यह हल्का और सेहत के लिए फायदेमंद माना जाता है। तो चलिए जानते हैं घर पर आसान तरीके से मूंग दाल ढोकला बनाने की रेसिपी।

camera icon
1/10
|
Expand icon
|
share gallery
Description of the pic

मूंग दाल ढोकला बनाने के लिए सामग्री: 1 कप पीली मूंग दाल, 1 हरी मिर्च, 1 इंच अदरक का टुकड़ा, 1 छोटा चम्मच नींबू का रस, 1 छोटा चम्मच ईनो या बेकिंग सोडा, स्वादानुसार नमक, 1 बड़ा चम्मच तेल

Image: Freepik
camera icon
2/10
|
Expand icon
|
share gallery
Description of the pic

तड़के के लिए:  तेल, 1 छोटा चम्मच राई, 1 छोटा चम्मच सफेद तिल, 8-10 करी पत्ते, 2 हरी मिर्च, हरा धनिया। यह स्वादिष्ट होने के साथ-साथ सेहतमंद भी है और बच्चों से लेकर बड़ों तक सभी को खूब पसंद आएगा।

Image: Freepik
Advertisement
camera icon
3/10
|
Expand icon
|
share gallery
Description of the pic

बनाने की विधि: सबसे पहले मूंग दाल को अच्छी तरह धो लें और करीब 3 से 4 घंटे के लिए पानी में भिगो दें। भीगी हुई दाल का पानी निकाल दें और इसे हरी मिर्च, अदरक और थोड़ा सा पानी डालकर मिक्सर में पीस लें। 

Image: Social Media
camera icon
4/10
|
Expand icon
|
share gallery
Description of the pic

ध्यान रखें कि बैटर न ज्यादा पतला हो और न ही बहुत गाढ़ा। अब इसमें नमक और नींबू का रस मिलाएं। स्टीम करने से ठीक पहले बैटर में ईनो डालें और हल्के हाथों से मिला लें। इससे ढोकला फूला-फूला बनेगा।

Image: AI
Advertisement
camera icon
5/10
|
Expand icon
|
share gallery
Description of the pic

एक स्टीमर या बड़े बर्तन में पानी गर्म करें। ढोकला बनाने वाली प्लेट में थोड़ा सा तेल लगाकर बैटर डालें और 15 से 20 मिनट तक स्टीम करें। यह जांचने के लिए कि ढोकला पका है या नहीं, उसमें टूथपिक डालें। 

Image: Freepik
camera icon
6/10
|
Expand icon
|
share gallery
Description of the pic

अगर टूथपिक साफ बाहर आ जाए, तो समझिए ढोकला तैयार है। एक पैन में तेल गर्म करें। इसमें राई डालें। जब राई चटकने लगे, तो सफेद तिल, करी पत्ता और हरी मिर्च डालकर कुछ सेकंड भून लें।
 

Image: AI
camera icon
7/10
|
Expand icon
|
share gallery
Description of the pic

अब इस तड़के को तैयार ढोकले के ऊपर डाल दें और हरा धनिया छिड़ककर सर्व करें। मूंग दाल प्रोटीन का अच्छा स्रोत होती है, जिससे शरीर को भरपूर ऊर्जा मिलती है। 

Image: AI
camera icon
8/10
|
Expand icon
|
share gallery
Description of the pic

यह पाचन में हल्की होती है और पेट को लंबे समय तक भरा रखती है। स्टीम्ड होने की वजह से इसमें तेल की मात्रा बहुत कम होती है, इसलिए यह वजन नियंत्रित रखने में भी मददगार हो सकता है। 

Image: AI
camera icon
9/10
|
Expand icon
|
share gallery
Description of the pic

इसमें फाइबर और जरूरी पोषक तत्व मौजूद होते हैं, जो सेहत के लिए फायदेमंद हैं। ढोकले के साथ हरी चटनी या मीठी इमली की चटनी परोसें। बैटर में बारीक कटी हुई गाजर या पालक मिलाकर इसे पौष्टिक बनाया जा सकता है।

Image: Freepik
camera icon
10/10
|
Expand icon
|
share gallery
Description of the pic

अगर आप थोड़ा खट्टा स्वाद पसंद करते हैं, तो बैटर में थोड़ा दही भी मिला सकते हैं। अगर आप रोज-रोज के तले-भुने नाश्ते से बोर हो चुके हैं, तो मूंग दाल का यह हेल्दी ढोकला जरूर ट्राई करें। 

Image: AI
Published By:
 Samridhi Breja

पब्लिश्ड