
Moong Dal Bread Pakora Recipe: बेसन नहीं, घर में कम तेल में ऐसे बनाएं हाई प्रोटीन वाला मूंग दाल ब्रेड पकौड़ा; जानिए विधि
Moong Dal High Protein Recipe: बारिश का मौसम हो या शाम की हल्की भूख, ब्रेड पकौड़ा खाने का मन हर किसी का करता है। लेकिन अगर आप बेसन से बने तले हुए पकौड़ों से बचना चाहते हैं और कुछ हेल्दी ट्राई करना चाहते हैं, तो मूंग दाल ब्रेड पकौड़ा आपके लिए एक बेहतरीन विकल्प है। यह स्वादिष्ट होने के साथ-साथ हाई प्रोटीन भी होता है और कम तेल में आसानी से तैयार हो जाता है।
- फोटो गैलरी
- 2 min read
सामग्री: 1 कप धुली मूंग दाल, 6 से 8 ब्रेड स्लाइस, 2 हरी मिर्च, 1 इंच टुकड़ा अदरक, 1 छोटा चम्मच जीरा, 1/4 छोटा चम्मच हल्दी पाउडर, 1/2 छोटा चम्मच लाल मिर्च पाउडर, हरा धनिया, नमक, 2 से 3 बड़े चम्मच तेल
Image: Social Media
भरावन के लिए: 2 उबले आलू, 1 बारीक कटा प्याज, 1/2 छोटा चम्मच चाट मसाला, स्वादानुसार नमक, हरा धनिया
Advertisement
बनाने की विधि: सबसे पहले मूंग दाल को 3 से 4 घंटे के लिए पानी में भिगो दें। इसके बाद पानी निकालकर दाल को हरी मिर्च और अदरक के साथ पीस लें। ध्यान रखें कि बैटर ज्यादा पतला न हो।
Image: Social Media
अब इस बैटर में जीरा, हल्दी, लाल मिर्च, नमक और हरा धनिया डालकर अच्छी तरह मिला लें। दूसरी तरफ उबले हुए आलू को मैश करें और उसमें प्याज, चाट मसाला, नमक और हरा धनिया मिलाकर भरावन तैयार कर लें।
Image: FreepikAdvertisement
एक ब्रेड स्लाइस पर आलू की स्टफिंग फैलाएं और दूसरी स्लाइस से ढक दें। चाहें तो इसे तिकोना काट सकते हैं। इसके बाद तैयार ब्रेड को मूंग दाल के बैटर में अच्छी तरह डुबोएं, ताकि सभी तरफ बैटर की परत लग जाए।
Image: AI
एक नॉन-स्टिक तवा या पैन गर्म करें और उस पर थोड़ा सा तेल डालें। अब ब्रेड पकौड़े को दोनों तरफ से सुनहरा और क्रिस्पी होने तक सेंक लें। तैयार है आपका हेल्दी और हाई प्रोटीन मूंग दाल ब्रेड पकौड़ा।
Image: AI
इसे हरी चटनी या टमाटर सॉस के साथ गर्मागर्म सर्व करें। दाल को ज्यादा महीन न पीसें, इससे पकौड़े ज्यादा क्रिस्पी बनेंगे। अगर आलू की जगह पनीर की स्टफिंग इस्तेमाल करेंगे तो प्रोटीन की मात्रा और बढ़ जाएगी।
Image: AI
डीप फ्राई करने की बजाय तवे पर कम तेल में बनाने से यह ज्यादा हेल्दी बनता है। स्वाद बढ़ाने के लिए बैटर में थोड़ा सा गरम मसाला भी मिला सकते हैं।
Image: AI
अगर आप स्वाद के साथ सेहत का भी ध्यान रखना चाहते हैं, तो यह मूंग दाल ब्रेड पकौड़ा रेसिपी जरूर ट्राई करें। इसे बच्चे और बड़े सभी बेहद पसंद करेंगे।
Image: Social Media