Moong Dal Bharwa Mirchi Pakoda Recipe tasty spicy recipe healthy stuffed green chilli

Moong Dal Bharwa Mirchi Pakoda Recipe: बिना किसी झंझट के झटपट बनाएं राजस्थानी स्टाइल मूंग दाल भरवां मिर्ची पकौड़ा, ये है आसान रेसिपी

Moong Dal Stuffed Mirch Pakoda Recipe: बरसात का मौसम हो या शाम की हल्की-फुल्की भूख, गरमा-गरम पकौड़ों का स्वाद हर किसी को पसंद आता है। अगर आप रोज़ाना आलू या प्याज के पकौड़े खाकर बोर हो गए हैं, तो इस बार घर पर राजस्थानी स्टाइल मूंग दाल भरवां मिर्ची पकौड़ा जरूर ट्राई करें। बाहर से कुरकुरा और अंदर से मसालेदार मूंग दाल की स्टफिंग वाला यह पकौड़ा स्वाद में बेहद लाजवाब लगता है। इसे बनाना भी काफी आसान है। आइए जानते हैं इसकी आसान रेसिपी।

camera icon
1/10
|
Expand icon
|
share gallery
Description of the pic

स्टफिंग के लिए: 1 धुली मूंग दाल, 10 बड़ी हरी मिर्च, 1 छोटा चम्मच सौंफ, 1 छोटा चम्मच धनिया पाउडर, 1/2 छोटा चम्मच लाल मिर्च पाउडर, 1/4 छोटा चम्मच हल्दी, 1/2 छोटा चम्मच गरम मसाला, 1 चुटकी हींग, नमक, तेल

Image: Social Media
camera icon
2/10
|
Expand icon
|
share gallery
Description of the pic

बैटर के लिए: 1 कप बेसन, 2 बड़े चम्मच चावल का आटा, 1/2 छोटा चम्मच अजवाइन, 1/4 छोटा चम्मच हल्दी, 1/2 छोटा चम्मच लाल मिर्च पाउडर, नमक स्वादानुसार, पानी जरूरत के अनुसार, तेल

Image: Freepik
Advertisement
camera icon
3/10
|
Expand icon
|
share gallery
Description of the pic

बनाने की विधि: सबसे पहले भीगी हुई मूंग दाल का पानी निकाल लें और उसे बिना ज्यादा पानी डाले दरदरा पीस लें। अब एक कड़ाही में थोड़ा सा तेल गर्म करें। इसमें हींग और सौंफ डालें। 

Image: Social Media
camera icon
4/10
|
Expand icon
|
share gallery
Description of the pic

अब दरदरी पिसी मूंग दाल डालकर 4-5 मिनट तक भूनें। इसमें हल्दी, धनिया पाउडर, लाल मिर्च, गरम मसाला और नमक डालकर अच्छी तरह मिला लें। जब मिश्रण सूखा और खुशबूदार हो जाए, तब गैस बंद करके इसे ठंडा होने दें।

Image: Social Media
Advertisement
camera icon
5/10
|
Expand icon
|
share gallery
Description of the pic

अब बड़ी हरी मिर्चों को बीच से लंबाई में चीरा लगाएं और उनके बीज निकाल दें। तैयार मूंग दाल की स्टफिंग को सभी मिर्चों में अच्छी तरह भर दें। 
 

Image: AI
camera icon
6/10
|
Expand icon
|
share gallery
Description of the pic

एक बाउल में बेसन, चावल का आटा, अजवाइन, हल्दी, लाल मिर्च पाउडर और नमक डालें। इसमें धीरे-धीरे पानी मिलाकर गाढ़ा और बिना गांठ वाला घोल तैयार करें।

Image: Freepik
camera icon
7/10
|
Expand icon
|
share gallery
Description of the pic

अब कड़ाही में तेल गर्म करें। स्टफ्ड मिर्चों को बेसन के घोल में अच्छी तरह डुबोएं और मध्यम आंच पर सुनहरा व कुरकुरा होने तक तल लें। 
 

Image: AI
camera icon
8/10
|
Expand icon
|
share gallery
Description of the pic

जब पकौड़े दोनों तरफ से अच्छी तरह सिक जाएं, तो उन्हें टिश्यू पेपर पर निकाल लें। गरमा-गरम मूंग दाल भरवां मिर्ची पकौड़े को हरी धनिया की चटनी, इमली की मीठी चटनी या टमाटर सॉस के साथ परोसें। 
 

Image: AI
camera icon
9/10
|
Expand icon
|
share gallery
Description of the pic

साथ में एक कप गर्म चाय मिल जाए तो इसका स्वाद कई गुना बढ़ जाता है। दाल को ज्यादा महीन न पीसें, दरदरी दाल से स्टफिंग का स्वाद बेहतर आता है। मिर्च कम तीखी चुनें ताकि हर कोई इसे आराम से खा सके।
 

Image: AI
camera icon
10/10
|
Expand icon
|
share gallery
Description of the pic

बैटर ज्यादा पतला न रखें, इससे पकौड़े कुरकुरे बनते हैं। पकौड़ों को हमेशा मध्यम आंच पर तलें, इससे वे अंदर तक अच्छी तरह पकते हैं और बाहर से क्रिस्पी बनते हैं।

Image: AI
Published By:
 Samridhi Breja

पब्लिश्ड