
अपडेटेड 21 September 2025 at 13:17 IST
Hair Dye: बालों में लगाते हैं मेहंदी? तो साथ मिला लें ये 2 चीजें, नेचुरली काले दिखने लगेंगे बाल
Hair Dye: सफेद बालों को छिपाने के लिए कई लोग मेहंदी लगाते हैं। हालांकि अगर मेहंदी में कुछ चीजें मिला दी जाएं, तो ये और फायदेमंद साबित हो सकती है। ये चीजें आपके बालों को नेचुरली काला करने में मदद करेंगे और बाल बाल ज्यादा लाल दिखेंगे।
- फोटो गैलरी
- 2 min read

सफेद बालों की समस्या आजकल कम उम्र में ही देखने को मिल जाती है, जिसके चलते लोगों को हेयर कलर यूज करना पड़ता है। ये महंगे तो होते है ही। साथ ही इनमें केमिकल्स भी होते हैं।

इसके चलते कई लोग सफेद बालों की समस्या से छुटकारा पाने के लिए अपने बालों में मेहंदी का इस्तेमाल करते हैं। बालों को कलर करने का एक नेचुरल तरीका है और इसमें साइड इफेक्ट भी नहीं देखने मिलते।
Advertisement

अगर आप भी अपने बालों में मेहंदी लगाते हैं, तो इनमें कुछ और चीजें मिला सकते हैं। इससे आपको और बेहतर रिजल्ट मिलेगा। आपके बाल ज्यादा लाल की जगह नेचुरली काले दिखने लगेंगे।

ये दो चीजें हैं आंवला और कॉफी पाउडर। आपको 2 चम्मच मेहंदी पाउडर में दो आंवला और एक चम्मच कॉफी पाउडर मिलना है।
Advertisement

पहले आंवला को छीलें और उसका गुदा निकाल लें। उसे ग्राइंडर की मदद से अच्छी तरह से पीस लें।

पीसे हुए आंवला को कटोरी में डालें और इसमें मेहंदी और कॉफी पाउडर डालकर मिक्स कर लें। जरूरत के अनुसार पानी डालकर इसका पेस्ट तैयार करें। इस पेस्ट को बालों में लगाएं।

मेहंदी और आंवला दोनों में एंटीऑक्सीडेंट्स होते हैं, जो बालों को एजिंग से बचाते हैं। ये सफेद बालों की समस्या से छुटकारा दिलाने में मदद करेगा। साथ ही इससे ड्रैंडफ की समस्या भी दूर होती है।

वहीं, मेहंदी में कॉफी मिलाने से रंग गहरा होता है। साथ ही साथ यह लंबे समय तक टिका भी रहता है।
Published By : Ruchi Mehra
पब्लिश्ड 21 September 2025 at 13:17 IST