
Masala Sweet Corn Recipe: तला-भुना नहीं, घर में ऐसे बनाएं 20 रुपये की छल्ली से महंगे मसालेदार स्वीट कॉर्न, बनाना भी है आसान
Sweet Corn Snack Recipe At Home: शाम के समय कुछ चटपटा खाने का मन हो और बाहर का जंक फूड खाने से बचना हो, तो मसाला स्वीट कॉर्न एक शानदार ऑप्शन है। यह खाने में टेस्टी होने के साथ-साथ हल्का और हेल्दी भी होता है। इसे बनाने के लिए ज्यादा सामान या मेहनत की जरूरत नहीं पड़ती। सिर्फ 20 रुपये की एक छल्ली से आप घर में बाजार जैसे मसालेदार स्वीट कॉर्न तैयार कर सकते हैं। बच्चों से लेकर बड़ों तक, इसका स्वाद हर किसी को पसंद आता है। तो चलिए जानते हैं इसकी आसान रेसिपी।
- फोटो गैलरी
- 2 min read
सामग्री: 1 छल्ली, 1 छोटा चम्मच मक्खन, 1/2 छोटा चम्मच काला नमक, 1/2 छोटा चम्मच चाट मसाला, 1/4 छोटा चम्मच लाल मिर्च पाउडर, थोड़ा सी काली मिर्च पाउडर, 1 छोटा चम्मच नींबू का रस, बारीक कटा हरा धनिया
Image: Freepik
सबसे पहले छल्ली से कॉर्न के दाने निकाल लें। अब एक बर्तन में पानी गर्म करें और उसमें कॉर्न डालकर 5 से 7 मिनट तक उबाल लें। जब कॉर्न नरम हो जाएं, तो पानी छानकर इन्हें एक बाउल में निकाल लें।
Image: AIAdvertisement
अब इसमें मक्खन डालें ताकि कॉर्न का स्वाद और भी बढ़ जाए। अब उबले हुए कॉर्न में काला नमक, चाट मसाला, लाल मिर्च पाउडर और काली मिर्च डालकर अच्छे से मिक्स करें।
इसके ऊपर नींबू का रस डालें और हरा धनिया मिलाएं। आपका चटपटा मसाला स्वीट कॉर्न तैयार है। अगर आपको ज्यादा मसालेदार स्वाद पसंद है, तो इसमें बारीक कटी हरी मिर्च भी डाल सकते हैं।
Advertisement
चीज पसंद करने वाले लोग ऊपर से थोड़ा कद्दूकस किया हुआ चीज़ डालकर इसे और भी टेस्टी बना सकते हैं। स्वीट कॉर्न में फाइबर, विटामिन और कई जरूरी पोषक तत्व पाए जाते हैं।
यह पेट को लंबे समय तक भरा रखता है और जल्दी भूख भी नहीं लगने देता। बाजार के तले-भुने स्नैक्स की जगह अगर आप घर का बना मसाला स्वीट कॉर्न खाएंगे, तो स्वाद के साथ सेहत भी बनी रहेगी।
सिर्फ 20 रुपये की एक छल्ली से आप घर में बाजार जैसे मसालेदार स्वीट कॉर्न तैयार कर सकते हैं। बच्चों से लेकर बड़ों तक, इसका स्वाद हर किसी को पसंद आता है।
Image: Freepik