Masala Chaas Recipe

Masala Chaas Recipe: दोपहर के खाने के बाद अमृत है मसाला छाछ, जीरा और काला नमक मिलाकर पीने से तुरंत मिलेगी Instant Energy

Masala Chaas Recipe: दोपहर के भोजन के बाद एक गिलास ठंडी और मसालेदार छाछ मिल जाए, तो स्वाद और सेहत दोनों बन जाते हैं। इसे आयुर्वेद में 'धरती का अमृत' भी कहा गया है। यह न सिर्फ आपके पाचन को दुरुस्त रखती है, बल्कि भयंकर गर्मी में शरीर को तुरंत हाइड्रेट और रीचार्ज भी करती है। आइए जानते हैं इसे बनाने की विधि के बारे में...

Follow : Google News Icon  
camera icon
1/6
|
Expand icon
|
share gallery
Description of the pic

सामग्री

  • ताजा और गाढ़ा दही- 1 कप
  • ठंडा पानी- 2 कप
  • भुना जीरा पाउडर- 1 छोटा चम्मच
  • काला नमक- आधा छोटा चम्मच
  • हरी मिर्च और अदरक- एक छोटा टुकड़ा (बारीक पिसा हुआ)
  • पुदीना और हरा धनिया- बारीक कटा हुआ
     
Image: AI
camera icon
2/6
|
Expand icon
|
share gallery
Description of the pic

सबसे पहले एक गहरे बर्तन या ब्लेंडर में 1 कप ताजा दही लें। अब इसमें भुना हुआ जीरा पाउडर, काला नमक, थोड़ा सा सादा नमक, अदरक-मिर्च का पेस्ट और कटे हुए पुदीने के पत्ते डालें।

Image: AI
Advertisement
camera icon
3/6
|
Expand icon
|
share gallery
Description of the pic

अब 2 कप एकदम ठंडा पानी डालें। अगर आप पारंपरिक स्वाद चाहते हैं, तो मथनी (Hand Blender) से इसे तब तक मथें जब तक कि ऊपर बढ़िया झाग न आ जाए। आप चाहें तो मिक्सर का भी इस्तेमाल कर सकते हैं।

Image: AI
camera icon
4/6
|
Expand icon
|
share gallery
Description of the pic

छाछ बनकर तैयार है! इसे कांच के गिलास या मिट्टी के कुल्हड़ में निकालें। ऊपर से थोड़ा सा भुना जीरा पाउडर और बारीक कटे हरे धनिए से गार्निश करें। एक्स्ट्रा कूलिंग के लिए एक आइस क्यूब भी डाल सकते हैं।

Image: AI
Advertisement
camera icon
5/6
|
Expand icon
|
share gallery
Description of the pic

फायदे

  • काला नमक और जीरा पेट की गैस और एसिडिटी को शांत करते हैं।
  • दोपहर की सुस्ती को भगाकर शरीर को तुरंत रीचार्ज करती है।
  • यह शरीर से हानिकारक टॉक्सिन्स को बाहर निकालने में मदद करती है।
Image: AI
camera icon
6/6
|
Expand icon
|
share gallery
Description of the pic

वैसे तो छाछ कभी भी पी जा सकती है, लेकिन दोपहर के खाने के तुरंत बाद इसे पीना सबसे ज्यादा फायदेमंद माना जाता है। ध्यान रखें, रात के समय छाछ पीने से बचना चाहिए।

Image: AI
Published By:
 Kirti Soni

पब्लिश्ड