
अपडेटेड 31 July 2025 at 12:15 IST
Mango Shake vs Banana Shake: मैंगो शेक या बनाना शेक... वजन बढ़ाने में कौन जिम्मेदार? फिट रहने वाले तुरंत जान लें
मैंगो या बनाना शेक... किसका सेवन करने से तेजी से वजन बढ़ता है? चलिए बताते हैं।
- फोटो गैलरी
- 2 min read

जिस तरह से बढ़ा वजन कुछ लोगों के लिए दिक्कत की वजह है, उसी तरह कम वजन भी कुछ लोगों के लिए परेशानी का कारण है। वजन बढ़ाना कई लोगों के लिए चुनौतीपूर्ण हो सकता है लेकिन असंभव नहीं है।

ऐसे में लोग वेट गेन करने के लिए कई तरह के नुस्खे अपनाते हैं। वेट गेन डाइट में लोग हेल्दी मैंगो या बनाना शेक शामिल करते हैं। कहा जाता है कि शेक से भी वजन तेजी से बढ़ सकता है।
Advertisement

सवाल ये है कि मैंगो या बनाना शेक... किससे तेजी से वजन में बढ़ोतरी होती है? अगर आप नहीं जानते तो
चलिए बताते हैं।

मैंगो शेक: आम में प्रोटीन, विटामिन सी, फाइबर जैसे तत्व पाए जाते हैं। मैंगो शेक का सेवन करने से ये तत्व आपके शरीर को फायदा पहुंचाते हैं।
Advertisement

मैंगो शेक का सेवन करने से कुछ हद तक भले ही वजन बढ़ जाए, लेकिन इसका ज्यादा लाभ नहीं मिलता है। हालांकि ये पाचन के लिए जरूर लाभदायक होता है।

बनाना शेक: केले में जिंक, आयरन, विटामिन्स, मैग्निशियम, पोटैशियम, कैल्शियम जैसे तत्व होते हैं जो बॉडी के लिए लाभकारी होते हैं और वजन तेजी से बढ़ाने में मदद करते हैं।

बनाना शेक पीने से हड्डियां और मांसपेशियां मजबूत होती हैं जिससे शरीर ताकतवर होता है। ऐसे में वजन बढ़ाने के लिए बनाना शेक को ज्यादा बेहतर माना गया है।
Disclaimer: इस आर्टिकल में बताई विधियां, तरीके और दावे अलग-अलग जानकारियों पर आधारित हैं। REPUBLIC BHARAT आर्टिकल में दी गई जानकारी के सही होने का दावा नहीं करता है। किसी भी उपचार और सुझाव को अप्लाई करने से पहले डॉक्टर या एक्सपर्ट की सलाह जरूर लें।
Published By : Priyanka Yadav
पब्लिश्ड 31 July 2025 at 12:15 IST