
Mango Rasmalai Recipe: गर्मी में ठंडा खाने का है मन? बाजार से नहीं घर पर बनाएं मैंगो रसमलाई, सब पूछेंगे सीक्रेट रेसिपी
Rasmalai Banane Ki Vidhi: गर्मी के मौसम में कुछ ठंडा, मीठा और रिफ्रेशिंग खाने का मन हर किसी का करता है। ऐसे में अगर आप रोज-रोज आइसक्रीम या बाजार की मिठाइयों से बोर हो चुके हैं, तो इस बार घर पर ट्राय करें मैंगो रसमलाई। यह पारंपरिक रसमलाई का एक ट्विस्ट है, जिसमें आम का स्वाद इसे और भी खास बना देता है। इसे बनाना उतना मुश्किल नहीं जितना आप सोचते हैं। तो चलिए जानते हैं आसान और टेस्टी मैंगो रसमलाई की रेसिपी।
- फोटो गैलरी
- 2 min read
जरूरी सामग्री: 1 लीटर फुल क्रीम दूध, 2-3 पके हुए आम, 2-3 टेबलस्पून नींबू का रस या सिरका, 4-5 टेबलस्पून चीनी, 4-5 इलायची पाउडर, थोड़े से केसर के धागे, कटे हुए पिस्ता और बादाम
Image: Freepik
बनाने की आसान विधि: सबसे पहले दूध को उबाल लें। जब दूध उबलने लगे, तब गैस धीमी करें और उसमें नींबू का रस डालें। दूध फट जाएगा और छेना अलग हो जाएगा।
Image: FreepikAdvertisement
अब इसे कपड़े में छानकर ठंडे पानी से धो लें और 20-25 मिनट के लिए लटका दें ताकि पानी निकल जाए। छेना को अच्छे से मसलकर स्मूद कर लें। अब छोटे-छोटे गोल या चपटी टिक्की जैसा आकार दें।
एक पैन में पानी और थोड़ा सा चीनी डालकर उबालें। इसमें तैयार गोले डालें और 10-12 मिनट तक पकाएं। ये फूल जाएंगे और सॉफ्ट हो जाएंगे।
Image: FreepikAdvertisement
दूसरे पैन में दूध उबालें और उसे थोड़ा गाढ़ा होने दें। इसमें चीनी, इलायची पाउडर और आम का पल्प मिलाएं। 2-3 मिनट पकाएं। अब चाशनी से गोले निकालकर हल्का दबाएं और मैंगो मिल्क में डाल दें।
Image: AI
ऊपर से केसर और ड्राई फ्रूट्स डालें। रसमलाई को 2-3 घंटे के लिए फ्रिज में ठंडा होने दें। ठंडी-ठंडी मैंगो रसमलाई सर्व कर सकते हैं। हर बाइट में आम का फ्लेवर और मलाई की सॉफ्टनेस आपको खुश कर देगी।
रसमलाई को बनाने के लिए हमेशा मीठे और पके आम का ही इस्तेमाल करें। छेना जितना स्मूद होगा, रसमलाई उतनी ही सॉफ्ट बनेगी। ज्यादा गाढ़ा दूध स्वाद को और रिच बनाता है।
Image: AI
अब जब भी आपका मन कुछ मीठा और ठंडा खाने का करे, तो बाहर से मंगवाने की बजाय घर पर ये आसान मैंगो रसमलाई जरूर ट्राय कर सकते हैं। सब आपकी तारीफ करेंगे और रेसिपी भी पूछेंगे।
Image: Freepik