
अपडेटेड 14 May 2025 at 23:05 IST
Makhana: मखाना गर्म होता है या ठंडा? जानें गर्मियों में इसे कैसे खाएं
Nature of Makhana in Hindi: क्या मखाना शरीर के लिए गर्म है? क्या गर्मी में मखाना अच्छा होता है? जानते हैं इस लेख के माध्यम से...
- फोटो गैलरी
- 2 min read

बता दें कि मखाने की तासीर ठंडी होती है। वहीं आयुर्वेद में इसका सेवन वात और पित्त दोष को संतुलित करने के लिए किया जाता है।
Image: Freepik
गर्मियों में आप मखाने का सेवन बिना किसी डर के कर सकते हैं। ऐसे में ये गर्मियों में शरीर को ठंडा रखने में उपयोगी है।
Image: FreepikAdvertisement

मखाने का ग्लाइसमेंकि इंडेक्स काफी कम होता है, ऐसे में इसके सेवन से ब्लड शुगर लेवल को कंट्रोल किया जा सकता है।
Image: Pexels
मखाने में भरपूर मात्रा में फाइबर मौजूद होता है, जो पाचन से जुड़ी समस्याओं को दूर करने में उपयोगी है। इसको खाने से पेट को साफ करने में मदद मिल सकती है।
Image: FreepikAdvertisement

यदि आप गर्मियों में मखाने का सेवन करते हैं तो इससे फिट रहने में मदद मिल सकती है। बता दें कि मखाने में कैलोरी की मात्रा कम होती है।
Image: Freepik
शरीर की सूजन को कम करने में मखाना आपके काम आ सकता है। मखाने में एंटी-इंफ्लेमेटरी और एंटीऑक्सीडेंट गुण होते हैं जो तनाव को कम करने में भी मददगार है।
Image: Freepik
मखाने को खाने से pcos के लक्षणों को कम किया जा सकता है। ये पेट को लंबे समय तक भरा रखता है, जिससे आप ओवरईटिंग न करें।
Image: Unsplash
नोट-व्यक्ति को ज्यादा मात्रा में मखाने का सेवन नहीं करना चाहिए। इससे सेहत से जुड़ी कई समस्याएं हो सकती हैं। ऐसे में डॉक्टर से सीमित मात्रा को जान लें।
Image: ShutterstockDisclaimer: इस आर्टिकल में बताई विधियां, तरीके और दावे अलग-अलग जानकारियों पर आधारित हैं। REPUBLIC BHARAT आर्टिकल में दी गई जानकारी के सही होने का दावा नहीं करता है। किसी भी उपचार और सुझाव को अप्लाई करने से पहले डॉक्टर या एक्सपर्ट की सलाह जरूर लें।
Published By : Garima Garg
पब्लिश्ड 14 May 2025 at 23:05 IST