long hair treatment using mustard oil on scalp with methi dana benefits of applying mustard oil and fenugreek seeds on scalp

Long Hair Using Mustard Oil: सरसों के तेल के साथ मिलाकर लगाएं ये चीज, घुटने तक बढ़ जाएगी बालों की लेंथ!

Long Hair Treatment: लंबे, घने और काले बाल हर किसी की चाहत होते हैं। बालों की देखभाल के लिए हमारी दादियों-नानियों के जमाने से सरसों का तेल एक 'जादुई औषधि' के रूप में इस्तेमाल होता आ रहा है। यह तेल बालों को पोषण देने में बेजोड़ है। लेकिन क्या आप जानते हैं कि अगर सरसों के तेल में रसोई में रखी सिर्फ एक खास चीज मिला दी जाए, तो बालों की ग्रोथ कई गुना तेजी से होने लगती है? तो चलिए जानते हैं कि इस जादुई तेल को कैसे बनाना है और इसके क्या-क्या फायदे हैं।

Follow : Google News Icon  
camera icon
1/8
|
Expand icon
|
share gallery
Description of the pic

इसे बनाना बेहद आसान है। इसके लिए आपको आधा कप शुद्ध सरसों का तेल और 2 बड़े चम्मच मेथी दाना लेना होगा। एक लोहे की कढ़ाई या किसी भी छोटे बर्तन में सरसों का तेल लें। इसमें 2 चम्मच मेथी दाना डाल दें।

 

 

Image: Freepik
camera icon
2/8
|
Expand icon
|
share gallery
Description of the pic

अब इस तेल को बिल्कुल धीमी आंच पर गर्म करें। इसे तब तक पकने दें जब तक कि मेथी के दाने हल्के भूरे या काले न हो जाएं। गैस बंद कर दें और तेल को पूरी तरह से ठंडा होने दें।

Image: AI
Advertisement
camera icon
3/8
|
Expand icon
|
share gallery
Description of the pic

ठंडा होने के बाद तेल को छान लें और किसी कांच की शीशी में स्टोर कर लें। आपका हेयर ग्रोथ ऑयल तैयार है।  उंगलियों की 10-15 मिनट तक हल्के हाथों से मसाज करें। 

 

Image: Freepik
camera icon
4/8
|
Expand icon
|
share gallery
Description of the pic

इसे रात भर बालों में लगा रहने दें और अगली सुबह किसी माइल्ड शैम्पू से बाल धो लें। हफ्ते में दो बार इस तेल को हल्का गुनगुना करके अपने बालों की जड़ों में लगाएं। 

Image: Freepik
Advertisement
camera icon
5/8
|
Expand icon
|
share gallery
Description of the pic

सरसों का तेल स्कैल्प में ब्लड सर्कुलेशन बढ़ाता है और मेथी दाना बालों के रोम को मजबूत करता है। इससे बालों का टूटना और झड़ना काफी हद तक कम हो जाता है।

Image: Freepik
camera icon
6/8
|
Expand icon
|
share gallery
Description of the pic

यह तेल बालों के लिए एक नेचुरल कंडीशनर का काम करता है, जिससे रूखे और बेजान बालों में जान आ जाती है और वे चमकदार बनते हैं।

Image: AI
camera icon
7/8
|
Expand icon
|
share gallery
Description of the pic

सरसों के तेल में मौजूद एंटी-बैक्टीरियल और एंटी-फंगल गुण स्कैल्प से डैंड्रफ और खुजली को दूर रखते हैं।
 

Image: Freepik
camera icon
8/8
|
Expand icon
|
share gallery
Description of the pic

कोई भी प्राकृतिक नुस्खा रातों-रात असर नहीं दिखाता। बेहतरीन और स्थायी परिणाम पाने के लिए इस तेल का कम से कम 1 से 2 महीने तक नियमित रूप से इस्तेमाल करें। 

Image: Freepik

Disclaimer: इस आर्टिकल में बताई विधियां, तरीके और दावे अलग-अलग जानकारियों पर आधारित हैं।  REPUBLIC BHARAT आर्टिकल में दी गई जानकारी के सही होने का दावा नहीं करता है। किसी भी उपचार और सुझाव को अप्लाई करने से पहले डॉक्टर या एक्सपर्ट की सलाह जरूर लें।

Published By :
Samridhi Breja

पब्लिश्ड