litchi

Litchi: खाली पेट लीची खाना चाहिए या नहीं, नुकसान या फायदा?

Litchi: लीची गर्मियों में खाया जाने वाला मीठा और रसदार फल है। ये खाने में तो स्वादिष्ट होती ही है साथ ही पोषक तत्वों से भी भरपूर होती है। लीची खाने के अनेक फायदे हैं लेकिन खाली पेट लीची खाना आपकी सेहत पर बुरा असर डाल सकती है। इसलिए ये जानना जरूरी है कि लीची खाने का सही समय क्या है?

Follow : Google News Icon  
camera icon
1/5
|
Expand icon
|
share gallery
Description of the pic

लीची गर्मियों में सबसे ज्यादा खाए जाने वाले फलों में से एक है। बच्चे हों या बूढ़े हर किसी तो लीची बहुत पसंद आती है। इसमें 82 प्रतिशत पानी होता है जो शरीर को हाइड्रेट रखने में मदद करता है।

Image: Freepik
camera icon
2/5
|
Expand icon
|
share gallery
Description of the pic

लीची में कई पोषक तत्व जैसे- मैग्नीशियम, पोटेशियम, विटामिन-सी, प्रोटीन और फाइबर पाए जाते हैं जो हमारे शरीर को स्वस्थ रखने में मदद करते हैं। लेकिन अगर लीची को गलत समय खाया जाए तो नुकसान हो सकता है। 

Image: Freepik
Advertisement
camera icon
3/5
|
Expand icon
|
share gallery
Description of the pic

लीची में हाइपोग्लाइसीन-ए और मेथिलीन साइक्लो प्रोपाइल ग्लाइसिन नाम के दो कम्पाउंड्स पाए जाते हैं जो हमारे शरीर में ग्लूकोज बनाने की प्रक्रिया को धीमा कर देते हैं। 

Image: Freepik
camera icon
4/5
|
Expand icon
|
share gallery
Description of the pic

अगर आप रात को बिना खाना खाए सो गए तो इससे आपका शुगर लेवल कम हो जाता है। ऐसे में खाली पेट लीची खाने से आपका शुगर लेवल और भी कम हो सकता है, जो आपके स्वास्थ्य के लिए सही नहीं होता।

Image: Freepik
Advertisement
camera icon
5/5
|
Expand icon
|
share gallery
Description of the pic

खाली पेट लीची खाने से आपके शरीर का शुगर लेवल कम हो सकता है, इसलिए आपको खाली पेट लीची नहीं खानी चाहिए। आप दोपहर में या शाम के समय लीची खा सकते हैं ये आपको डिडाइट्रेशन का शिकार नहीं होने देती। 

Image: Freepik

Disclaimer: इस आर्टिकल में बताई विधियां, तरीके और दावे अलग-अलग जानकारियों पर आधारित हैं।  REPUBLIC BHARAT आर्टिकल में दी गई जानकारी के सही होने का दावा नहीं करता है। किसी भी उपचार और सुझाव को अप्लाई करने से पहले डॉक्टर या एक्सपर्ट की सलाह जरूर लें।

Published By :
Deepak Gupta

पब्लिश्ड