
Rice Dahi Sooji Cutlet Recipe: रात के बचे चावल को फेंके नहीं, दही-सूजी डालकर नाश्ते में बनाएं कटलेट; स्वाद और सेहत का है परफेक्ट कॉम्बिनेशन
Leftover Rice Curd Sooji Cutlet Recipe For Breakfast: कई बार रात के बचे हुए चावल अगले दिन किसी काम के नहीं लगते और फेंकने पड़ जाते हैं। लेकिन थोड़ी सी समझदारी से आप इन्हीं चावलों से एक टेस्टी और हेल्दी नाश्ता तैयार कर सकते हैं। राइस दही सूजी कटलेट एक ऐसी आसान रेसिपी है, जो जल्दी बनती है और खाने में बेहद स्वादिष्ट होती है। तो चलिए जानते हैं इसे बनाने की आसान विधि।
- फोटो गैलरी
- 2 min read
जरूरी सामग्री: 1 कप बचे हुए चावल, ½ कप सूजी, ½ कप ताजा दही, 1 उबला आलू, 1 छोटा प्याज, 1-2 हरी मिर्च, 2 चम्मच हरा धनिया, ½ छोटा चम्मच लाल मिर्च पाउडर, ½ छोटा चम्मच जीरा, नमक स्वादानुसार, तेल
Image: Freepik
बनाने की विधि: सबसे पहले बचे हुए चावल को एक बाउल में डालकर हल्का सा मैश कर लें। अब इसमें सूजी और दही डालकर अच्छे से मिक्स करें। इसके बाद उबला आलू, प्याज, हरी मिर्च और हरा धनिया डालें।
Image: AIAdvertisement
अब सभी मसाले डालकर मिश्रण को अच्छी तरह मिला लें। इस मिक्स को 10-15 मिनट के लिए ढककर रख दें, ताकि सूजी अच्छे से फूल जाए। अब हाथों में थोड़ा सा तेल लगाकर छोटे-छोटे कटलेट का आकार दें।
तवे पर थोड़ा तेल डालकर कटलेट को दोनों तरफ से सुनहरा और क्रिस्पी होने तक सेक लें। गरमा-गरम कटलेट को हरी चटनी या टमाटर सॉस के साथ परोसें। यह नाश्ते, टिफिन या शाम के स्नैक के लिए एकदम परफेक्ट है।
Image: AIAdvertisement
अगर मिश्रण ज्यादा गीला लगे तो थोड़ा और सूजी मिला लें। ज्यादा क्रिस्पी बनाने के लिए हल्का ब्रेड क्रम्ब्स डाल सकते हैं। अपनी पसंद की सब्जियां जैसे गाजर, शिमला मिर्च भी जोड़ सकते हैं।
Image: freepik
अब बचे हुए चावल को फेंकने की बजाय इस आसान और स्वादिष्ट रेसिपी को जरूर ट्राई कर सकते हैं। चावल दही सूजी कटलेट आपके नाश्ते को बना देगा खास, हेल्दी और मजेदार।
Image: Freepik