
Lauki Wale Dahi Ke Kabab Recipe: घर में बनाएं लौकी वाले दही के कबाब, बाजार में नहीं मिलेगा ऐसा स्वाद; सेहत भी रहेगी बरकरार
Lauki Dahi Kabab Recipe For Summer Snacks: अगर आप रोज-रोज के स्नैक्स से बोर हो चुके हैं और कुछ हेल्दी लेकिन टेस्टी ट्राई करना चाहते हैं, तो लौकी वाले दही के कबाब आपके लिए परफेक्ट रेसिपी हैं। लौकी और दही से बने ये कबाब बाहर से हल्के क्रिस्पी और अंदर से बेहद सॉफ्ट लगते हैं। ये स्वाद के साथ सेहत का भी पूरा ध्यान रखते हैं। बच्चों से लेकर बड़ों तक हर किसी को इनका स्वाद खूब पसंद आएगा।
- फोटो गैलरी
- 2 min read
लौकी वाले दही के कबाब बनाने के लिए सामग्री: 1 कप कद्दूकस की हुई लौकी, 1 कप गाढ़ा दही, 2 उबले आलू, 1/2 कप ब्रेड क्रम्ब्स, 2 बड़े चम्मच बेसन, 1 हरी मिर्च बारीक कटी हुई
Image: freepik
1 छोटा चम्मच अदरक पेस्ट, थोड़ा हरा धनिया, 1/2 छोटा चम्मच जीरा, 1/2 छोटा चम्मच लाल मिर्च पाउडर, 1/2 छोटा चम्मच गरम मसाला, स्वादानुसार नमक, तेल
Advertisement
सबसे पहले लौकी को कद्दूकस कर लें। अब इसे हल्का सा उबाल लें या पैन में 2-3 मिनट भून लें। इसके बाद लौकी का अतिरिक्त पानी अच्छे से निचोड़ दें।
दही को एक कपड़े में बांधकर 15-20 मिनट के लिए टांग दें, ताकि उसका अतिरिक्त पानी निकल जाए। इससे कबाब अच्छे बनेंगे और टूटेंगे नहीं।
Image: FreepikAdvertisement
एक बड़े बाउल में लौकी, गाढ़ा दही, मैश किए हुए आलू, बेसन, ब्रेड क्रम्ब्स, हरी मिर्च, अदरक, हरा धनिया और सभी मसाले डालकर अच्छे से मिला लें।
Image: Freepik
अब तैयार मिश्रण से छोटे-छोटे कबाब बना लें। अगर मिश्रण ज्यादा नरम लगे तो थोड़ा ब्रेड क्रम्ब्स और मिला सकते हैं। इसका स्वाद ऐसा होगा कि हर कोई आपकी तारीफ करेगा।
Image: AI
तवा गर्म करें और थोड़ा सा तेल या घी डालें। अब कबाब को दोनों तरफ से सुनहरा और क्रिस्पी होने तक सेक लें।
गरमा-गरम लौकी वाले दही के कबाब को हरी चटनी, टमाटर सॉस या दही की डिप के साथ सर्व करें। शाम की चाय के साथ इसका स्वाद और भी बढ़ जाता है।
Image: AI
लौकी और दही दोनों ही शरीर को ठंडक देने का काम करते हैं। तेल कम इस्तेमाल होता है, इसलिए हेल्दी स्नैक है। बच्चों को लौकी खिलाने का स्वादिष्ट तरीका हो सकता है।
Image: Freepik
गर्मियों में हल्का और टेस्टी ऑप्शन बन सकता है। अगर आप हेल्दी और अलग स्वाद वाली रेसिपी ट्राई करना चाहते हैं, तो इस बार घर में जरूर बनाएं लौकी वाले दही के कबाब।
Image: Social Media