lauki soyabean ki sabji recipe healthy for stomach bottle gourd soya chunks sabzi

Lauki Soyabean Ki Sabji Recipe: लौकी के साथ मिलाकर बनाएं सोयाबीन की ये मसालेदार सब्जी, खाते ही हो जाएंगे फैन; जानें मिनटों वाली रेसिपी

Lauki Soyabean Sabzi Recipe: अगर आप रोज-रोज एक जैसी सब्जियां खाकर बोर हो गए हैं और कुछ हेल्दी व स्वादिष्ट बनाना चाहते हैं, तो लौकी और सोयाबीन की मसालेदार सब्जी एक बेहतरीन विकल्प है। लौकी शरीर को ठंडक देने के साथ पाचन के लिए फायदेमंद होती है, वहीं सोयाबीन प्रोटीन से भरपूर होता है। दोनों का यह कॉम्बिनेशन स्वाद और सेहत का शानदार मेल है। यह सब्जी कम समय में आसानी से तैयार हो जाती है।

camera icon
1/10
|
Expand icon
|
share gallery
Description of the pic

सामग्री: 1 लौकी, 1 कप सोयाबीन बड़ी, 2 प्याज, 2 टमाटर, 2 हरी मिर्च, 1 छोटा चम्मच अदरक-लहसुन पेस्ट, ½ छोटा चम्मच हल्दी पाउडर, 1 छोटा चम्मच लाल मिर्च पाउडर, 1 छोटा चम्मच धनिया पाउडर, ½ छोटा चम्मच जीरा

Image: Freepik
camera icon
2/10
|
Expand icon
|
share gallery
Description of the pic

 ½ छोटा चम्मच गरम मसाला, नमक स्वादानुसार, 2 बड़े चम्मच तेल, हरा धनिया। 

Image: Instagram
Advertisement
camera icon
3/10
|
Expand icon
|
share gallery
Description of the pic

विधि: सबसे पहले सोयाबीन बड़ी को 10 मिनट तक गर्म पानी में भिगो दें। इसके बाद निचोड़कर अलग रख लें। एक कड़ाही या कुकर में तेल गर्म करें। इसमें जीरा डालकर चटकने लगे तो बारीक कटा प्याज डालकर भूनें। 

Image: Freepik
camera icon
4/10
|
Expand icon
|
share gallery
Description of the pic

अब अदरक-लहसुन का पेस्ट और हरी मिर्च डालकर एक मिनट तक पकाएं। इसके बाद टमाटर डालें और हल्दी, लाल मिर्च, धनिया पाउडर व नमक मिलाकर मसाले को तब तक भूनें, जब तक तेल अलग न होने लगे।

Image: Instagram
Advertisement
camera icon
5/10
|
Expand icon
|
share gallery
Description of the pic

अब मसाले में भीगी हुई सोयाबीन बड़ी डालकर 2-3 मिनट तक अच्छी तरह चलाते हुए भूनें। फिर कटी हुई लौकी डालें और मसालों के साथ अच्छी तरह मिला लें। अब लगभग आधा कप पानी डालकर ढक्कन बंद करें। 

Image: Meta AI
camera icon
6/10
|
Expand icon
|
share gallery
Description of the pic

कुकर में बना रहे हैं तो 2 सीटी आने तक पकाएं। कड़ाही में बना रहे हैं तो 12-15 मिनट तक धीमी आंच पर पकाएं, जब तक लौकी और सोयाबीन अच्छी तरह नरम न हो जाएं। 
 

Image: AI
camera icon
7/10
|
Expand icon
|
share gallery
Description of the pic

अंत में गरम मसाला डालकर अच्छी तरह मिलाएं और गैस बंद कर दें। ऊपर से ताजा हरा धनिया डालकर सजाएं। गरमा-गरम लौकी और सोयाबीन की मसालेदार सब्जी को रोटी, पराठा, पूरी या सादे चावल के साथ परोसें। 

Image: AI
camera icon
8/10
|
Expand icon
|
share gallery
Description of the pic

चाहें तो साथ में रायता, सलाद और नींबू भी सर्व करें। यह सब्जी लंच और डिनर दोनों के लिए एक हेल्दी और स्वादिष्ट विकल्प है। सोयाबीन बड़ी को अच्छी तरह निचोड़ने से उसकी कच्ची गंध नहीं रहती। 

Image: AI
camera icon
9/10
|
Expand icon
|
share gallery
Description of the pic

अगर आपको थोड़ा तीखा स्वाद पसंद है तो लाल मिर्च की मात्रा बढ़ा सकते हैं। सब्जी में थोड़ी कसूरी मेथी डालने से इसका स्वाद और भी बढ़ जाता है। ग्रेवी वाली सब्जी पसंद हो तो पानी की मात्रा थोड़ी बढ़ा दें। 

Image: Meta AI
camera icon
10/10
|
Expand icon
|
share gallery
Description of the pic

अधिक पौष्टिक बनाने के लिए इसमें हरी मटर या शिमला मिर्च भी मिला सकते हैं।
 

Image: freepik
Published By:
 Samridhi Breja

पब्लिश्ड