lauki soyabean ka chilla recipe healthy high protein breakfast recipe bottle gourd cheela

Lauki Soyabean Ka Chilla Recipe: मिनटों में बनाएं लौकी और सोयाबीन चीला, हाई प्रोटीन नाश्ते से करें दिन की शुरुआत, नोट करें विधि

Soyabean Lauki Cheela Recipe: अगर आप रोज-रोज एक ही तरह का नाश्ता खाकर बोर हो गए हैं और कुछ हेल्दी व हाई प्रोटीन बनाना चाहते हैं, तो लौकी और सोयाबीन का चीला एक बेहतरीन विकल्प है। इसमें लौकी की पौष्टिकता और सोयाबीन का प्रोटीन दोनों मिलते हैं, जिससे यह स्वादिष्ट होने के साथ-साथ पेट भी लंबे समय तक भरा रखता है। इसे बनाने में ज्यादा समय नहीं लगता और यह बच्चों से लेकर बड़ों तक सभी को पसंद आता है।

camera icon
1/8
|
Expand icon
|
share gallery
Description of the pic

लौकी-सोयाबीन चीला के लिए सामग्री: 1 कप सोयाबीन, 1 लौकी, 1 हरी मिर्च, 1 छोटा टुकड़ा अदरक, हरा धनिया, ½ छोटा चम्मच जीरा, ¼ छोटा चम्मच हल्दी, ½ छोटा चम्मच लाल मिर्च पाउडर, स्वादानुसार नमक, तेल या घी

Image: Instagram
camera icon
2/8
|
Expand icon
|
share gallery
Description of the pic

बनाने की विधि: सबसे पहले भीगी हुई सोयाबीन का पानी निकालकर उसे अदरक और थोड़े से पानी के साथ मिक्सर में पीस लें। तैयार पेस्ट को एक बड़े बाउल में निकालें।

Image: Freepik
Advertisement
camera icon
3/8
|
Expand icon
|
share gallery
Description of the pic

इसमें कद्दूकस की हुई लौकी, हरी मिर्च, हरा धनिया, जीरा, हल्दी, लाल मिर्च पाउडर और नमक डालकर अच्छी तरह मिला लें।
अगर बैटर बहुत गाढ़ा लगे तो इसमें थोड़ा-सा पानी मिलाकर चीले जैसा घोल तैयार करें।

Image: Instagram
camera icon
4/8
|
Expand icon
|
share gallery
Description of the pic

अब तवा गर्म करें और हल्का-सा तेल लगाएं। एक कलछी बैटर डालकर गोल आकार में फैलाएं। मध्यम आंच पर दोनों तरफ से सुनहरा और कुरकुरा होने तक सेंक लें। इसी तरह बाकी सभी चीले तैयार कर लें।
 

Image: AI
Advertisement
camera icon
5/8
|
Expand icon
|
share gallery
Description of the pic

गरमा-गरम लौकी और सोयाबीन चीला हरी धनिया की चटनी, दही, टमाटर की चटनी या पुदीने की चटनी के साथ परोसें। चाहें तो इसके साथ एक कटोरी दही या सलाद भी सर्व करें, जिससे नाश्ता और भी पौष्टिक बन जाएगा।

Image: AI
camera icon
6/8
|
Expand icon
|
share gallery
Description of the pic

हाई प्रोटीन होने के कारण लंबे समय तक पेट भरा रहता है। लौकी शरीर को हाइड्रेट रखने में मदद करती है। फाइबर से भरपूर होने की वजह से पाचन के लिए अच्छा माना जाता है।

Image: AI
camera icon
7/8
|
Expand icon
|
share gallery
Description of the pic

सोयाबीन और लौकी का चीला जल्दी तैयार हो जाता है, इसलिए व्यस्त सुबह के लिए परफेक्ट रेसिपी है। बच्चों और बड़ों दोनों के लिए स्वादिष्ट और हेल्दी विकल्प है। 

Image: AI
camera icon
8/8
|
Expand icon
|
share gallery
Description of the pic

अगर आप अपने दिन की शुरुआत हेल्दी और टेस्टी नाश्ते से करना चाहते हैं, तो लौकी और सोयाबीन का यह चीला जरूर ट्राई करें। इसे एक बार बनाने के बाद यह आपकी फेवरेट ब्रेकफास्ट रेसिपी बन सकती है।

Image: AI
Published By:
 Samridhi Breja

पब्लिश्ड