
Lauki Rasam Recipe: दाल खाकर हो गए हैं बोर? लंच में बनाएं चटपटी लौकी रसम, चावल के साथ लगेगी बेस्ट; नोट करें यूनिक विधि
How To Make Lauki Rasam At Home: अगर आप रोज-रोज एक जैसी दाल खाकर बोर हो चुके हैं और लंच में कुछ हल्का, स्वादिष्ट और अलग ट्राई करना चाहते हैं, तो लौकी रसम एक बेहतरीन ऑप्शन हो सकता है। दक्षिण भारतीय स्वाद से भरपूर यह रसम लौकी की हेल्दीनेस और मसालों की खुशबू का शानदार कॉम्बिनेशन है। इसे बनाना बेहद आसान है और यह गर्मागर्म चावल के साथ बहुत टेस्टी लगती है।
- फोटो गैलरी
- 2 min read
लौकी शरीर को ठंडक पहुंचाने का काम करती है, वहीं रसम का खट्टा-तीखा स्वाद खाने का मजा दोगुना कर देता है। आइए जानते हैं इसकी आसान रेसिपी।
Image: freepik
लौकी रसम बनाने के लिए सामग्री: 1 लौकी, 1 टमाटर, 2 बड़े चम्मच अरहर दाल, 1 छोटा चम्मच रसम पाउडर, 1/2 छोटा चम्मच हल्दी, स्वादानुसार नमक,1 छोटा चम्मच इमली का पल्प, 3 कप पानी, हरा धनिया
Image: FreepikAdvertisement
तड़के के लिए: 1 छोटा चम्मच घी, 1/2 छोटा चम्मच राई, 1 सूखी लाल मिर्च, 7-8 करी पत्ते, चुटकीभर हींग। यह हेल्दी होने के साथ पेट के लिए भी फायदेमंद है।
Image: Freepik
लौकी रसम बनाने की विधि: सबसे पहले लौकी को धोकर छोटे टुकड़ों में काट लें। अब एक पैन में लौकी, टमाटर, हल्दी और थोड़ा पानी डालकर नरम होने तक पका लें।
Image: FreepikAdvertisement
इसके बाद एक छोटे तड़का पैन में घी गर्म करें। उसमें राई डालें। जब राई चटकने लगे तो सूखी लाल मिर्च, करी पत्ते और हींग डाल दें। तैयार तड़के को रसम में डालकर अच्छे से मिक्स करें।
Image: AI
यह हल्की और आसानी से पचने वाली डिश है। गर्मियों में शरीर को ठंडा रखने में मदद करती है। चावल के साथ इसका स्वाद बेहद शानदार लगता है। कम मसालों में भी टेस्टी बन जाती है।
Image: AI
अगर आप इसे और ज्यादा स्वादिष्ट बनाना चाहते हैं तो इसमें थोड़ा काली मिर्च पाउडर और लहसुन का तड़का भी डाल सकते हैं। वहीं नारियल की चटनी और पापड़ के साथ इसे खाने का मजा दोगुना हो जाता है।
Image: Social Media