lauki rajma masala sabji recipe kidney beans and bottle gourd masaledaar sabzi healthy dish

Lauki Rajma Masala Recipe: बच्चे नहीं खाते लौकी? राजमा के साथ मिलाकर बनाएं मसालेदार सब्जी; स्वाद के साथ सेहत के लिए है बेस्ट

Lauki Rajma Masala Ki Sabji Recipe: अगर आपके घर में बच्चे या बड़े लौकी का नाम सुनते ही मुंह बना लेते हैं, तो इस बार लौकी को एक नए अंदाज में बनाकर देखें। लौकी राजमा मसाला स्वाद और पोषण का बेहतरीन कॉम्बिनेशन है। इसमें राजमा का भरपूर प्रोटीन और लौकी के जरूरी पोषक तत्व मिलकर इसे हेल्दी और टेस्टी बनाते हैं। यह सब्जी रोटी, पराठे या चावल के साथ बेहद स्वादिष्ट लगती है। तो चलिए जानते हैं इसकी आसान रेसिपी।

camera icon
1/8
|
Expand icon
|
share gallery
Description of the pic

सामग्री: 1 लौकी, 1 कप उबला हुआ राजमा, 2 प्याज-टमाटर, 2 हरी मिर्च, 1 चम्मच अदरक-लहसुन पेस्ट, ½ चम्मच जीरा, हल्दी पाउडर, लाल और गरम मसाला, 1 चम्मच धनिया पाउडर और कसूरी मेथी, तेल, नमक, हरा धनिया 

Image: freepik
camera icon
2/8
|
Expand icon
|
share gallery
Description of the pic

बनाने की विधि: सबसे पहले राजमा को रातभर भिगो दें और सुबह कुकर में नरम होने तक उबाल लें। एक कड़ाही में तेल गर्म करें। इसमें जीरा डालें। जब जीरा चटकने लगे, तब प्याज डालकर सुनहरा होने तक भून लें।
 

Image: Freepik
Advertisement
camera icon
3/8
|
Expand icon
|
share gallery
Description of the pic

अब अदरक-लहसुन का पेस्ट और हरी मिर्च डालकर 1 मिनट तक पकाएं। इसके बाद टमाटर की प्यूरी डालें और हल्दी, लाल मिर्च, धनिया पाउडर और नमक मिलाकर तब तक भूनें, जब तक मसाले से तेल अलग न होने लगे।

Image: AI
camera icon
4/8
|
Expand icon
|
share gallery
Description of the pic

अब कटी हुई लौकी डालें और 4-5 मिनट तक मसालों के साथ अच्छी तरह पकाएं। उबला हुआ राजमा और जरूरत के अनुसार थोड़ा पानी डालें। ढककर 10-12 मिनट तक धीमी आंच पर पकाएं, ताकि लौकी अच्छी तरह गल जाए।
 

Image: AI
Advertisement
camera icon
5/8
|
Expand icon
|
share gallery
Description of the pic

गरम मसाला और कसूरी मेथी डालकर 2 मिनट तक पकाएं। गैस बंद करें और ऊपर से हरा धनिया डालकर गार्निश करें। गरमा-गरम लौकी राजमा मसाला को तंदूरी रोटी, पराठा या चावल के साथ परोसें। 

Image: AI
camera icon
6/8
|
Expand icon
|
share gallery
Description of the pic

लौकी और राजमा का हेल्दी कॉम्बिनेशन शरीर को जरूरी पोषक तत्व देता है। राजमा प्रोटीन और फाइबर का अच्छा स्रोत है। लौकी पाचन के लिए फायदेमंद होती है और शरीर को हाइड्रेट रखने में मदद करती है। 
 

Image: Meta AI
camera icon
7/8
|
Expand icon
|
share gallery
Description of the pic

यह रेसिपी बच्चों को भी लौकी खिलाने का स्वादिष्ट तरीका है।लंच और डिनर दोनों के लिए यह एक बेहतरीन और पौष्टिक विकल्प है।

Image: AI
camera icon
8/8
|
Expand icon
|
share gallery
Description of the pic

अगर आप रोज की सब्जियों से कुछ अलग और स्वादिष्ट बनाना चाहते हैं, तो लौकी राजमा मसाला जरूर ट्राई करें। इसका मसालेदार स्वाद और पौष्टिक गुण इसे पूरे परिवार की पसंदीदा डिश बना सकते हैं।

Image: AI
Published By:
 Samridhi Breja

पब्लिश्ड