lauki-pudina-ka-raita-recipe in summer cooling bottle-gourd-mint-raita-recipe healthy diet

Lauki Pudina Ka Raita Recipe: गर्मी में शरीर को बर्फ जैसी ठंडक देगा लौकी पुदीने का रायता, खाने का स्वाद भी होगा दोगुना; नोट करें रेसिपी

Bottle Gourd Mint Recipe: गर्मी के मौसम में ऐसा खाना चाहिए जो शरीर को ठंडक दे और पेट के लिए भी हल्का हो। ऐसे में लौकी पुदीना का रायता एक बेहतरीन विकल्प है। यह न सिर्फ खाने का स्वाद बढ़ाता है, बल्कि शरीर को ठंडा रखने में भी मदद करता है। अगर आप भी कुछ हेल्दी और टेस्टी ट्राई करना चाहते हैं, तो यह आसान रेसिपी जरूर बनाएं।

Follow : Google News Icon  
camera icon
1/7
|
Expand icon
|
share gallery
Description of the pic

लौकी शरीर को ठंडक देती है। पुदीना पेट को ठंडा और पाचन को बेहतर बनाता है। दही प्रोबायोटिक होता है, जो पेट के लिए फायदेमंद है। गर्मी में लू और डिहाइड्रेशन से बचाव में मदद करता है। 

Image: freepik
camera icon
2/7
|
Expand icon
|
share gallery
Description of the pic

सामग्री: 1 कप कद्दूकस की हुई लौकी, 1 कप ताजा दही, 2-3 चम्मच बारीक कटा हुआ पुदीना, 1 हरी मिर्च, ½ छोटा चम्मच भुना जीरा पाउडर, स्वादानुसार नमक, एक चुटकी काला नमक, थोड़ी सी धनिया पत्ती

Image: Freepik
Advertisement
camera icon
3/7
|
Expand icon
|
share gallery
Description of the pic

बनाने की विधि: सबसे पहले कद्दूकस की हुई लौकी को हल्का उबाल लें। उबालने के बाद उसका पानी अच्छी तरह निचोड़ लें और ठंडा होने दें। अब एक बाउल में दही को अच्छे से फेंट लें। 

Image: AI
camera icon
4/7
|
Expand icon
|
share gallery
Description of the pic

इसमें उबली हुई लौकी डालें और मिक्स करें। अब इसमें पुदीना, हरी मिर्च, नमक, काला नमक और भुना जीरा डालें। सब चीजों को अच्छे से मिलाएं। ऊपर से धनिया पत्ती डालकर गार्निश करें।
 

Image: AI
Advertisement
camera icon
5/7
|
Expand icon
|
share gallery
Description of the pic

इस रायते को फ्रिज में 15-20 मिनट ठंडा कर लें। ठंडा-ठंडा रायता रोटी, पराठा या पुलाव के साथ सर्व करें। रायते के लिए दही ताजा और ठंडा होना चाहिए।
 

Image: AI
camera icon
6/7
|
Expand icon
|
share gallery
Description of the pic

ज्यादा पानी वाला रायता न बनाएं, वरना स्वाद कम हो सकता है। पुदीना ताजा ही इस्तेमाल करें। लौकी पुदीना का रायता गर्मी में एकदम परफेक्ट डिश है।

Image: Freepik
camera icon
7/7
|
Expand icon
|
share gallery
Description of the pic

यह हेल्दी भी है, स्वादिष्ट भी और बनाने में बेहद आसान भी। एक बार इसे ट्राई करेंगे, तो बार-बार बनाने का मन करेगा। 

Image: AI
Published By :
Samridhi Breja

पब्लिश्ड