lauki-pudina-chutney-recipe for summer lauki-pudina-ki-chutney-recipe-bottle gourd and mint chutney Ghiya pudina ki chutney chatpati recipe

Lauki Pudina Ki Chutney Recipe: गर्मी में पेट को ठंडा रखेगी लौकी पुदीना की चटपटी चटनी, चावल-रोटी के साथ बच्चे भी करेंगे एन्जॉय; नोट करें विधि

Ghiya Pudina Ki Chutney Recipe: गर्मी के मौसम में हल्का और ठंडक देने वाला खाना सबसे अच्छा लगता है। ऐसे में लौकी और पुदीना की चटनी एक बेहतरीन ऑप्शन है। यह चटनी न सिर्फ स्वाद में चटपटी होती है, बल्कि पेट को ठंडा रखती है और पाचन के लिए भी फायदेमंद होती है। इसे बच्चे भी बड़े चाव से खा लेते हैं। अगर आप भी कुछ हेल्दी और टेस्टी ट्राय करना चाहते हैं, तो इस आसान रेसिपी को जरूर नोट करें।

Follow : Google News Icon  
camera icon
1/7
|
Expand icon
|
share gallery
Description of the pic

जरूरी सामग्री: लौकी, पुदीना पत्तियां, हरा धनिया, 1-2 हरी मिर्च, 2-3 कलियां लहसुन,  2-3 चम्मच दही, नमक स्वादानुसार, 1/2 छोटा चम्मच भुना जीरा, 1 नींबू का रस

Image: Freepik
camera icon
2/7
|
Expand icon
|
share gallery
Description of the pic

बनाने की आसान विधि: सबसे पहले लौकी को छीलकर छोटे टुकड़ों में काट लें। अब इसे हल्का सा उबाल लें या स्टीम कर लें, ताकि कच्चापन खत्म हो जाए। 
 

Image: Social Media
Advertisement
camera icon
3/7
|
Expand icon
|
share gallery
Description of the pic

मिक्सर में उबली हुई लौकी, पुदीना, हरा धनिया, हरी मिर्च और लहसुन डालें। अब इसमें दही, नमक, भुना जीरा और नींबू का रस डालें। सभी चीजों को अच्छी तरह पीस लें, जब तक स्मूद चटनी तैयार न हो जाए।

Image: AI
camera icon
4/7
|
Expand icon
|
share gallery
Description of the pic

अगर आप तीखा पसंद करते हैं तो हरी मिर्च बढ़ा सकते हैं। ठंडक के लिए इसमें थोड़ा सा दही जरूर डालें। चाहें तो ऊपर से थोड़ा सा जीरा पाउडर छिड़क सकते हैं। 
 

Image: Meta AI
Advertisement
camera icon
5/7
|
Expand icon
|
share gallery
Description of the pic

लौकी शरीर को ठंडा रखती है। पुदीना पाचन को बेहतर बनाता है। गर्मी में डिहाइड्रेशन से बचाने में मदद मिलती है। हल्की और हेल्दी होने के कारण वजन कंट्रोल में भी सहायक होती है। 

Image: Freepik
camera icon
6/7
|
Expand icon
|
share gallery
Description of the pic

लौकी और पुदीने की चटपटी चटनी को आप गरम-गरम रोटी या पराठे के साथ, दाल-चावल के साथ या सैंडविच या स्नैक्स के साथ डिप के रूप में सर्व कर सकते हैं। 

Image: Freepik
camera icon
7/7
|
Expand icon
|
share gallery
Description of the pic

अगर आप गर्मी में कुछ हल्का, हेल्दी और स्वादिष्ट खाना चाहते हैं, तो लौकी-पुदीना की ये चटनी आपके लिए परफेक्ट है। इसे बनाना आसान है और स्वाद इतना मजेदार कि बच्चे भी बार-बार मांगेंगे।

Image: AI

Disclaimer: इस आर्टिकल में बताई विधियां, तरीके और दावे अलग-अलग जानकारियों पर आधारित हैं।  REPUBLIC BHARAT आर्टिकल में दी गई जानकारी के सही होने का दावा नहीं करता है। किसी भी उपचार और सुझाव को अप्लाई करने से पहले डॉक्टर या एक्सपर्ट की सलाह जरूर लें।

Published By :
Samridhi Breja

पब्लिश्ड