lauki poha cutlet recipe for healthy breakfast instant recipe crispy less oil bottle gourd cutlets

Lauki Poha Cutlet Recipe: कम तेल में झटपट बनाएं लौकी और पोहे के कटलेट, नाश्ते के लिए है परफेक्ट; नोट करें विधि

Healthy Breakfast Recipe: अगर आप रोज-रोज एक जैसा नाश्ता खाकर बोर हो गए हैं और कुछ हेल्दी, टेस्टी और कम तेल में बनने वाली रेसिपी ट्राई करना चाहते हैं, तो लौकी और पोहे के कटलेट आपके लिए बेहतरीन विकल्प हैं। लौकी की पौष्टिकता और पोहे की हल्की बनावट मिलकर इन कटलेट्स को बाहर से कुरकुरा और अंदर से बेहद सॉफ्ट बनाती है। इन्हें सुबह के नाश्ते, बच्चों के टिफिन या शाम की हल्की भूख में भी बनाया जा सकता है।

camera icon
1/10
|
Expand icon
|
share gallery
Description of the pic

सामग्री: 1 लौकी, 1 कप पोहा, 2 उबले हुए आलू, 2-3 हरी मिर्च, टुकड़ा अदरक, हरा धनिया, ½ चम्मच लाल मिर्च और हल्दी पाउडर, ½ छोटा चम्मच गरम मसाला, ½ छोटा चम्मच जीरा, नमक, 1-2 बड़े चम्मच ब्रेड क्रम्ब्स, तेल

Image: Freepik
camera icon
2/10
|
Expand icon
|
share gallery
Description of the pic

बनाने की विधि: सबसे पहले पोहे को धोकर 5 मिनट के लिए रख दें ताकि वह नरम हो जाए। कद्दूकस की हुई लौकी को हल्का सा दबाकर उसका अतिरिक्त पानी निकाल लें।

Image: AI
Advertisement
camera icon
3/10
|
Expand icon
|
share gallery
Description of the pic

अब एक बड़े बर्तन में लौकी, भीगा हुआ पोहा और मैश किए हुए आलू डालें। इसमें हरी मिर्च, अदरक, हरा धनिया, नमक, हल्दी, लाल मिर्च, गरम मसाला और जीरा डालकर अच्छी तरह मिला लें।
 

Image: AI
camera icon
4/10
|
Expand icon
|
share gallery
Description of the pic

अगर मिश्रण ज्यादा गीला लगे तो इसमें चावल का आटा या ब्रेड क्रम्ब्स मिलाएं। अब इस मिश्रण से अपनी पसंद के अनुसार गोल या ओवल आकार के कटलेट तैयार करें।

Image: AI
Advertisement
camera icon
5/10
|
Expand icon
|
share gallery
Description of the pic

नॉन-स्टिक तवे पर थोड़ा सा तेल लगाकर कटलेट्स को दोनों तरफ से सुनहरा और कुरकुरा होने तक सेंक लें। तैयार कटलेट्स को हरी चटनी, टमाटर सॉस या दही की डिप के साथ गरमागरम परोसें।

Image: AI
camera icon
6/10
|
Expand icon
|
share gallery
Description of the pic

कटलेट्स को और पौष्टिक बनाने के लिए इसमें कद्दूकस की हुई गाजर या बारीक कटी शिमला मिर्च भी मिला सकते हैं। अगर हल्का मसालेदार स्वाद पसंद है, तो चाट मसाला या काली मिर्च भी डालें।

Image: AI
camera icon
7/10
|
Expand icon
|
share gallery
Description of the pic

क्रिस्पी टेक्सचर के लिए ऊपर से हल्का सा सूजी या ब्रेड क्रम्ब्स कोट करके सेंकें। कटलेट्स को डीप फ्राई करने की बजाय शैलो फ्राई या एयर फ्राई करें।

Image: AI
camera icon
8/10
|
Expand icon
|
share gallery
Description of the pic

लौकी फाइबर, विटामिन और पानी से भरपूर होती है, जबकि पोहा हल्का और आसानी से पचने वाला होता है। कम तेल में बनने की वजह से यह रेसिपी हेल्दी भी है और पेट को लंबे समय तक भरा हुआ महसूस कराती है। 

Image: Instagram
camera icon
9/10
|
Expand icon
|
share gallery
Description of the pic

यही कारण है कि यह नाश्ते के साथ-साथ बच्चों के टिफिन और शाम के स्नैक के लिए भी एक शानदार विकल्प है। 

Image: AI
camera icon
10/10
|
Expand icon
|
share gallery
Description of the pic

अगर आप स्वाद और सेहत का बेहतरीन मेल चाहते हैं, तो इस आसान लौकी-पोहा कटलेट रेसिपी को जरूर ट्राई करें। घर के बड़े हों या बच्चे, सभी इसे बड़े चाव से खाना पसंद करेंगे।

Image: Freepik
Published By:
 Samridhi Breja

पब्लिश्ड