
Lauki Paneer Paratha Recipe: नाश्ते में बनाएं लौकी और पनीर का लजीज पराठा, स्वाद और सेहत दोनों के लिए है बेस्ट; ये है आसान रेसिपी
Lauki Paneer Paratha Recipe For Breakfast: अगर आप रोज-रोज एक जैसा नाश्ता खाकर बोर हो गए हैं और कुछ हेल्दी के साथ स्वादिष्ट भी बनाना चाहते हैं, तो लौकी और पनीर का पराठा एक बेहतरीन विकल्प है। लौकी में भरपूर मात्रा में फाइबर, विटामिन और पानी होता है, जबकि पनीर प्रोटीन और कैल्शियम का अच्छा स्रोत माना जाता है। इन दोनों का मेल न सिर्फ पराठे का स्वाद बढ़ाता है, बल्कि इसे पौष्टिक भी बना देता है। यह पराठा बच्चों से लेकर बड़ों तक सभी को पसंद आता है। इसे दही, अचार या हरी चटनी के साथ परोस सकते हैं। तो चलिए
- फोटो गैलरी
- 2 min read
सामग्री: 2 कप गेहूं का आटा, 1 लौकी, 200 ग्राम पनीर, 2 हरी मिर्च, हरा धनिया, 1 टुकड़ा अदरक, ½ छोटा चम्मच जीरा, ½ छोटा चम्मच लाल मिर्च पाउडर, ½ छोटा चम्मच धनिया पाउडर, ¼ छोटा चम्मच गरम मसाला, नमक, घी
Image: Instagram
बनाने की विधि: सबसे पहले एक बाउल में कद्दूकस की हुई लौकी, पनीर, हरी मिर्च, अदरक, हरा धनिया और सभी मसाले डालकर अच्छी तरह मिला लें। अब गेहूं के आटे में थोड़ा-थोड़ा पानी डालकर नरम आटा गूंथ लें।
Image: InstagramAdvertisement
इसे 10-15 मिनट के लिए ढककर रख दें। आटे की छोटी-छोटी लोइयां बना लें। एक लोई को थोड़ा बेलें और उसके बीच में तैयार लौकी-पनीर का मिश्रण रखें।
Image: AI
किनारों को बंद करके हल्के हाथों से दोबारा पराठे की तरह बेल लें। गर्म तवे पर पराठा रखें और दोनों तरफ से हल्का सेंक लें।
Advertisement
अब घी या तेल लगाकर पराठे को दोनों तरफ से सुनहरा और कुरकुरा होने तक सेकें। इसी तरह सभी पराठे तैयार कर लें। इसे एक बार जरूर ट्राई करें, घर के सभी लोग इसकी तारीफ किए बिना नहीं रह पाएंगे।
गरमा-गरम लौकी-पनीर पराठे को दही, हरी चटनी, अचार या मक्खन के साथ परोसें। चाहें तो एक गिलास छाछ या ताजा जूस के साथ भी इसका आनंद ले सकते हैं।
Image: AI
लौकी का पानी अच्छी तरह निचोड़ लें, ताकि स्टफिंग गीली न हो। पनीर ताजा इस्तेमाल करें, इससे पराठा ज्यादा स्वादिष्ट बनेगा। पराठा हमेशा मध्यम आंच पर सेंकें, इससे यह अंदर तक अच्छी तरह पक जाएगा।
Image: AI
अगर बच्चों के लिए बना रहे हैं, तो हरी मिर्च कम या बिल्कुल न डालें। स्वाद और पोषण से भरपूर यह लौकी-पनीर पराठा सुबह के नाश्ते, बच्चों के टिफिन या हल्के लंच के लिए एक शानदार विकल्प है।
Image: freepik