lauki oats chilla recipe for healthy breakfast diet weight loss bottle gourd

Lauki Oats Ka Chilla Recipe: ट्राई करें ओट्स और लौकी का चीला; नाश्ते के लिए है परफेक्ट, ये है आसान रेसिपी

Healthy Breakfast: आजकल लोग फिट रहने के लिए हेल्दी खानपान को अपनी दिनचर्या का हिस्सा बना रहे हैं। हालांकि, कई बार हेल्दी खाने का नाम सुनते ही लोगों को लगता है कि उसका स्वाद अच्छा नहीं होगा। लेकिन ऐसा बिल्कुल नहीं है। अगर आप वजन को कंट्रोल में रखना चाहते हैं और साथ ही स्वाद का भी आनंद लेना चाहते हैं, तो लौकी और ओट्स का चीला आपके लिए बेहतरीन विकल्प हो सकता है। यह रेसिपी फाइबर, प्रोटीन और जरूरी पोषक तत्वों से भरपूर होती है। इसे सुबह के नाश्ते में खाकर आप लंबे समय तक पेट भरा महसूस कर सकते हैं।

camera icon
1/7
|
Expand icon
|
share gallery
Description of the pic

लौकी ओट्स चीला बनाने के लिए सामग्री: 1 कप ओट्स, 1 कप कद्दूकस की हुई लौकी, 1/2 कप दही, 1 प्याज, 1 हरी मिर्च, 1 टुकड़ा अदरक, हरा धनिया, 1/2 चम्मच जीरा, नमक स्वादानुसार, जरूरत अनुसार पानी, तेल 

Image: Freepik
camera icon
2/7
|
Expand icon
|
share gallery
Description of the pic

चीला बनाने की विधि: सबसे पहले ओट्स को मिक्सर में डालकर बारीक पीस लें और उसका आटा तैयार कर लें। अब एक बड़े बाउल में ओट्स का आटा, कद्दूकस की हुई लौकी और दही डालकर अच्छी तरह मिला लें।
 

Image: Instagram
Advertisement
camera icon
3/7
|
Expand icon
|
share gallery
Description of the pic

इसके बाद इसमें प्याज, हरी मिर्च, अदरक, जीरा, हरा धनिया और नमक डालें। सभी चीजों को अच्छी तरह मिलाकर थोड़ा-थोड़ा पानी डालते हुए बैटर तैयार करें। बैटर न ज्यादा पतला हो और न ही ज्यादा गाढ़ा।

Image: AI
camera icon
4/7
|
Expand icon
|
share gallery
Description of the pic

अब तवा गर्म करें और उस पर हल्का सा तेल लगाएं। एक कलछी बैटर डालकर उसे गोल आकार में फैलाएं। मध्यम आंच पर दोनों तरफ से सुनहरा और कुरकुरा होने तक सेंक लें।

Image: AI
Advertisement
camera icon
5/7
|
Expand icon
|
share gallery
Description of the pic

जब चीला अच्छी तरह पक जाए, तो उसे प्लेट में निकाल लें। इसी तरह बाकी बैटर से भी चीले तैयार कर लें। लौकी ओट्स चीला को हरी चटनी, दही या टमाटर की चटनी के साथ गर्मागर्म परोसें।

Image: AI
camera icon
6/7
|
Expand icon
|
share gallery
Description of the pic

यह फाइबर से भरपूर होता है, जिससे पाचन बेहतर रहता है। लंबे समय तक पेट भरा महसूस होता है, जिससे बार-बार भूख नहीं लगती। वजन घटाने की कोशिश कर रहे लोगों के लिए यह एक अच्छा विकल्प है। 

Image: AI
camera icon
7/7
|
Expand icon
|
share gallery
Description of the pic

ओट्स और लौकी दोनों ही शरीर को पोषण प्रदान करते हैं। यह हल्का और आसानी से पचने वाला नाश्ता है। अगर आप अपने दिन की शुरुआत हेल्दी और टेस्टी नाश्ते से करना चाहते हैं, तो लौकी ओट्स चीला जरूर ट्राई करें।

Image: Meta AI
Published By:
 Samridhi Breja

पब्लिश्ड