lauki ki tikki recipe how to make bottle gourd tikki Indian dish healthy snack recipe

Lauki Ki Tikki Recipe: स्वाद और सेहत का परफेक्ट कॉम्बो है लौकी की टिक्की, हरी चटनी के साथ करें ट्राई; नोट करें कम तेल में बनने वाली विधि

Bottle Gourd Tikki Recipe: अगर आप शाम की छोटी भूख के लिए कुछ हेल्दी और टेस्टी बनाना चाहते हैं, तो लौकी की टिक्की एक बेहतरीन ऑप्शन है। लौकी शरीर को ठंडक देने के साथ पाचन के लिए भी काफी फायदेमंद मानी जाती है। अक्सर लोग लौकी की सब्जी खाकर बोर हो जाते हैं, लेकिन इसी लौकी से बनी क्रिस्पी टिक्की बच्चों से लेकर बड़ों तक सभी को पसंद आती है। इसे बनाने में ज्यादा समय भी नहीं लगता और बहुत कम तेल में तैयार हो जाती है। हरी चटनी या दही के साथ इसका स्वाद और भी बढ़ जाता है।

Follow : Google News Icon  
camera icon
1/7
|
Expand icon
|
share gallery
Description of the pic

सामग्री: 1 लौकी, 2 उबले आलू, 1/2 कप बेसन, 2 हरी मिर्च, 1 छोटा चम्मच अदरक, 1/2 छोटा चम्मच लाल मिर्च पाउडर, 1/2 छोटा चम्मच गरम मसाला, 1/2 छोटा चम्मच जीरा, थोड़ा सा हरा धनिया, नमक स्वादानुसार, तेल

 

Image: Social Media
camera icon
2/7
|
Expand icon
|
share gallery
Description of the pic

सबसे पहले कद्दूकस की हुई लौकी को हल्का सा निचोड़ लें ताकि उसका अतिरिक्त पानी निकल जाए। अब एक बड़े बाउल में लौकी, मैश किए हुए आलू और बेसन डालें। 

Image: AI
Advertisement
camera icon
3/7
|
Expand icon
|
share gallery
Description of the pic

इसके बाद इसमें हरी मिर्च, अदरक, जीरा, लाल मिर्च पाउडर, गरम मसाला, नमक और हरा धनिया डालकर अच्छी तरह मिक्स कर लें।

Image: AI
camera icon
4/7
|
Expand icon
|
share gallery
Description of the pic

अब इस मिश्रण से छोटी-छोटी टिक्कियां तैयार करें। गैस पर तवा गर्म करें और हल्का सा तेल लगाएं। तैयार टिक्कियों को तवे पर रखें और दोनों तरफ से सुनहरा और क्रिस्पी होने तक सेक लें।

Image: AI
Advertisement
camera icon
5/7
|
Expand icon
|
share gallery
Description of the pic

गरमा-गरम लौकी की टिक्की को हरी धनिया-पुदीना चटनी या दही के साथ सर्व करें। चाहें तो ऊपर से थोड़ा चाट मसाला भी छिड़क सकते हैं। यह टिक्की बच्चों के टिफिन, शाम की चाय के लिए भी एकदम परफेक्ट है।

Image: AI
camera icon
6/7
|
Expand icon
|
share gallery
Description of the pic

लौकी में पानी की मात्रा काफी ज्यादा होती है, जिससे शरीर हाइड्रेट रहता है। वहीं बेसन और आलू के साथ बनने वाली यह टिक्की स्वादिष्ट होने के साथ पेट को लंबे समय तक भरा रखने में भी मदद करती है। 

Image: freepik
camera icon
7/7
|
Expand icon
|
share gallery
Description of the pic

कम तेल में बनने की वजह से यह हेल्दी स्नैक का अच्छा विकल्प बन जाती है।

Image: AI
Published By:
 Samridhi Breja

पब्लिश्ड