
Lauki Ki Kheer Recipe: खाने के बाद कुछ मीठे का मन? ट्राई करें बिना चीनी के बनी लौकी की खीर, गर्मी में पेट को रखेगी ठंडा; नोट करें आसान विधि
Ghiya Ki Kheer Recipe: गर्मी के मौसम में कुछ ठंडा, हल्का और स्वादिष्ट खाने का मन करता है। ऐसे में लौकी की खीर एक बेहतरीन विकल्प है। लौकी शरीर को ठंडक देती है और पचाने में भी आसान होती है। अगर आप कुछ हेल्दी और टेस्टी बनाना चाहते हैं, तो यह रेसिपी जरूर ट्राई करें। तो चलिए जानते हैं घर पर आसान तरीके से लौकी की खीर कैसे बनाई जाती है।
- फोटो गैलरी
- 2 min read
आवश्यक सामग्री: 1 लौकी, 1 लीटर दूध, स्वादानुसार चीनी या गुड़, 1/2 चम्मच इलायची पाउडर, काजू, बादाम, किशमिश, 1 चम्मच घी
बनाने की विधि: सबसे पहले लौकी को छीलकर कद्दूकस कर लें और उसके बीज निकाल दें। अब कद्दूकस की हुई लौकी को हल्का सा दबाकर उसका पानी निकाल लें।
Image: AIAdvertisement
एक कढ़ाही में थोड़ा सा घी गर्म करें और उसमें लौकी को 4-5 मिनट तक हल्का भून लें। दूसरी तरफ दूध को उबालने के लिए रख दें। जब दूध उबलने लगे, तब उसमें भुनी हुई लौकी डाल दें।
इसे धीमी आंच पर 10-15 मिनट तक पकने दें, ताकि लौकी अच्छे से गल जाए। अब इसमें चीनी डालें और अच्छी तरह मिलाएं। ऊपर से इलायची पाउडर, काजू, बादाम और किशमिश डाल दें। 2-3 मिनट और पकाएं, फिर गैस बंद कर दें।
Image: AIAdvertisement
लौकी की खीर को आप गर्म या ठंडी, दोनों तरह से खा सकते हैं। लेकिन गर्मी के मौसम में इसे ठंडा करके खाने का मजा ही अलग होता है। लौकी से बनी खीर शरीर को ठंडक देती है और पचाने में हल्की होती है।
Image: AI
यह हेल्दी और न्यूट्रिशन से भरपूर होती है। साथ ही, बच्चों से लेकर बड़ों तक सभी को पसंद आती है। अगर आप शुगर फ्री खीर बना रहे हैं तो चीनी की जगह गुड़ का इस्तेमाल अपने अनुसार कर सकते हैं।
अगर आप भी गर्मी में कुछ मीठा और हेल्दी खाना चाहते हैं, तो लौकी की खीर जरूर बनाएं। यह स्वाद के साथ-साथ सेहत का भी पूरा ध्यान रखती है।
Image: Freepik