lauki ki idli recipe for breakfast bottle gourd sooji idli making south Indian light healthy dish

Lauki Ki Idli Recipe: नाश्ते में बनाएं लौकी की टेस्टी इडली, खाते ही चाटते रह जाएंगे उंगलियां; नोट करें विधि

How To Make Lauki Ki Idli: अगर आप रोज-रोज के पराठे और पोहे से बोर हो गए हैं, तो इस बार नाश्ते में ट्राई करें लौकी की सॉफ्ट और हेल्दी इडली। लौकी से बनी ये इडली स्वाद में बेहद टेस्टी लगती है और पेट के लिए भी हल्की होती है। इसे बनाने में ज्यादा समय भी नहीं लगता। बच्चे हों या बड़े, हर कोई इसे बड़े चाव से खाएगा। आइए जानते हैं आसान रेसिपी।

Follow : Google News Icon  
camera icon
1/9
|
Expand icon
|
share gallery
Description of the pic

सामग्री: 1 कप सूजी, 1 कप कद्दूकस की हुई लौकी, 1/2 कप दही, 1 छोटा चम्मच अदरक-हरी मिर्च पेस्ट, 1/2 छोटा चम्मच नमक, 1 छोटा चम्मच ईनो या बेकिंग सोडा, थोड़ा सा पानी, तेल 

Image: Instagram
camera icon
2/9
|
Expand icon
|
share gallery
Description of the pic

तड़के के लिए: 1 छोटा चम्मच तेल, 1/2 छोटा चम्मच राई, करी पत्ता, थोड़ा सा हरा धनिया

Image: freepik
Advertisement
camera icon
3/9
|
Expand icon
|
share gallery
Description of the pic

बनाने की विधि: सबसे पहले एक बड़े बाउल में सूजी, दही और कद्दूकस की हुई लौकी डालकर अच्छे से मिक्स कर लें। अब इसमें अदरक-हरी मिर्च पेस्ट और नमक डालें। 

Image: Instagram
camera icon
4/9
|
Expand icon
|
share gallery
Description of the pic

जरूरत लगे तो थोड़ा पानी मिलाकर बैटर तैयार करें। बैटर ना ज्यादा पतला हो और ना ज्यादा गाढ़ा। अब इस मिश्रण को 10-15 मिनट के लिए ढककर रख दें ताकि सूजी अच्छे से फूल जाए।

Image: AI
Advertisement
camera icon
5/9
|
Expand icon
|
share gallery
Description of the pic

इसके बाद इडली स्टैंड को हल्का तेल लगाकर ग्रीस करें। बैटर में ईनो डालें और हल्के हाथ से मिला लें। तुरंत बैटर को इडली मोल्ड में भर दें। अब इडली को स्टीमर में 12-15 मिनट तक पकाएं।
 

Image: AI
camera icon
6/9
|
Expand icon
|
share gallery
Description of the pic

जब इडली फूल जाए और टूथपिक साफ निकल आए, तो गैस बंद कर दें। एक छोटे पैन में तेल गर्म करें। इसमें राई, करी पत्ता और हरा धनिया डालकर हल्का तड़का तैयार करें। 

Image: AI
camera icon
7/9
|
Expand icon
|
share gallery
Description of the pic

इस तड़के को तैयार इडली के ऊपर डाल दें। इससे स्वाद और भी बढ़ जाएगा। गरमा-गरम लौकी की इडली को नारियल चटनी, टमाटर चटनी या सांभर के साथ सर्व करें। यह हेल्दी होने के साथ-साथ बेहद स्वादिष्ट भी लगती है।
 

Image: AI
camera icon
8/9
|
Expand icon
|
share gallery
Description of the pic

यह खाने में हल्की और हेल्दी होती है। वजन कंट्रोल करने वालों के लिए अच्छी होती है। बच्चों को भी पसंद आती है। जल्दी और आसानी से बन जाती है। 

Image: Freepik
camera icon
9/9
|
Expand icon
|
share gallery
Description of the pic

अगर आप हेल्दी और टेस्टी नाश्ते की तलाश में हैं, तो लौकी की इडली जरूर ट्राई करें। इसका स्वाद ऐसा होगा कि हर कोई उंगलियां चाटता रह जाएगा।

Image: Freepik
Published By:
 Samridhi Breja

पब्लिश्ड