Lauki Kheera Dahi Ki Sabji Recipe

Lauki Kheera Dahi Ki Sabji Recipe: सिर्फ 5 मिनट में बनेगी लौकी-खीरा और दही की चटपटी सब्जी, खाते ही हो जाएंगे फैन; नोट करें विधि

Bottle Gourd Cucumber Curd Sabzi Recipe: गर्मी के मौसम में अगर कुछ हल्का, ठंडक देने वाला और स्वादिष्ट खाने का मन हो तो लौकी, खीरा और दही से बनी ये चटपटी सब्जी आपके लिए परफेक्ट है। यह रेसिपी स्वाद में बेहद मजेदार होती है और सिर्फ 5 मिनट में तैयार हो जाती है। इसे बनाने में ज्यादा मसालों या मेहनत की जरूरत नहीं पड़ती। लंच हो या डिनर, यह सब्जी रोटी, पराठे या चावल के साथ शानदार लगती है।

Follow : Google News Icon  
camera icon
1/7
|
Expand icon
|
share gallery
Description of the pic

सामग्री: 1 लौकी, 1  खीरा, 1 कप ताजा दही, 1 हरी मिर्च बारीक कटी हुई,1/2 छोटा चम्मच जीरा, 1 चुटकी हींग, 1/2 छोटा चम्मच लाल मिर्च पाउडर, 1/2 छोटा चम्मच भुना जीरा पाउडर, नमक, 1 छोटा चम्मच तेल, हरा धनिया
 

Image: AI
camera icon
2/7
|
Expand icon
|
share gallery
Description of the pic

बनाने की विधि: सबसे पहले लौकी को कद्दूकस करके हल्का सा उबाल लें या 2 मिनट के लिए माइक्रोवेव में नरम कर लें। अब इसका अतिरिक्त पानी हल्का निचोड़ लें।

Image: Instagram
Advertisement
camera icon
3/7
|
Expand icon
|
share gallery
Description of the pic

इसके बाद खीरे को भी कद्दूकस कर लें। एक बड़े बाउल में दही डालकर अच्छी तरह फेंट लें। अब इसमें लौकी, खीरा, नमक, भुना जीरा पाउडर और लाल मिर्च डालकर अच्छे से मिक्स करें।

Image: Freepik
camera icon
4/7
|
Expand icon
|
share gallery
Description of the pic

अब तड़का तैयार करें। एक छोटे पैन में तेल गर्म करें और उसमें जीरा व हींग डालें। जीरा चटकने लगे तो हरी मिर्च डाल दें। यह तड़का दही वाले मिश्रण में डालकर मिला दें।

Image: AI
Advertisement
camera icon
5/7
|
Expand icon
|
share gallery
Description of the pic

ऊपर से हरा धनिया डालें और ठंडी-ठंडी स्वादिष्ट लौकी-खीरा दही की सब्जी सर्व करें। चाहें तो इसमें थोड़ा काला नमक भी डाल सकते हैं। ज्यादा ठंडक के लिए सब्जी को 10 मिनट फ्रिज में रखकर सर्व करें। 

Image: AI
camera icon
6/7
|
Expand icon
|
share gallery
Description of the pic

लौकी और खीरा दोनों ही शरीर को ठंडक देने वाले होते हैं, जबकि दही पेट को ठंडा और हेल्दी रखता है। ऐसे में यह रेसिपी स्वाद और सेहत का शानदार कॉम्बिनेशन बन जाती है। 

Image: Freepik
camera icon
7/7
|
Expand icon
|
share gallery
Description of the pic

यह रेसिपी गर्मियों में शरीर को हाइड्रेट रखने में भी मदद करती है। अगर आप गर्मियों में कुछ हल्का और झटपट बनने वाला खाना ढूंढ रहे हैं, तो यह रेसिपी जरूर ट्राई करें।

Image: AI
Published By:
 Samridhi Breja

पब्लिश्ड