
Lauki Ke Pakode Recipe: आलू-प्याज नहीं शाम की चाय के साथ मिनटों में बनाएं लौकी के पकोड़े, सेहत और स्वाद दोनों का है परफेक्ट कॉम्बो
Bottle Gourd Pakora Recipe For Summer: अगर आप शाम की चाय के साथ कुछ स्वादिष्ट और हल्का खाना चाहते हैं, तो लौकी के पकोड़े एक बेहतरीन ऑप्शन हो सकते हैं। आमतौर पर लोग आलू या प्याज के पकोड़े बनाते हैं, लेकिन लौकी के पकोड़े स्वाद के साथ-साथ सेहत से भी भरपूर होते हैं। बाहर से क्रिस्पी और अंदर से नरम ये पकोड़े बच्चों से लेकर बड़ों तक सभी को खूब पसंद आते हैं। इन्हें बनाने में ज्यादा समय भी नहीं लगता।
- फोटो गैलरी
- 2 min read
सामग्री: 1 कद्दूकस की हुई लौकी, 1 कप बेसन, 2 हरी मिर्च बारीक कटी हुई, 1 छोटा प्याज बारीक कटा हुआ, 1/2 चम्मच लाल मिर्च पाउडर, 1/2 चम्मच हल्दी, 1/2 चम्मच अजवाइन, थोड़ा हरा धनिया, स्वादानुसार नमक, तेल
Image: Freepik
पकोड़े बनाने की आसान विधि: सबसे पहले लौकी को धोकर छील लें और फिर उसे कद्दूकस कर लें। कद्दूकस की हुई लौकी को हल्का सा दबाकर उसका अतिरिक्त पानी निकाल लें।
Image: AIAdvertisement
लेकिन पानी पूरी तरह न फेंकें क्योंकि उसी से बैटर तैयार किया जा सकता है। अब एक बड़े बाउल में लौकी, बेसन, हरी मिर्च, प्याज, हल्दी, लाल मिर्च, अजवाइन, हरा धनिया और नमक डालें।
Image: AI
सभी चीजों को अच्छी तरह मिलाएं। जरूरत लगे तो थोड़ा पानी डालकर गाढ़ा बैटर तैयार कर लें। अब कढ़ाही में तेल गर्म करें। तेल गर्म होने के बाद हाथ या चम्मच की मदद से छोटे-छोटे पकोड़े डालें।
Image: AIAdvertisement
इन्हें मध्यम आंच पर सुनहरा और क्रिस्पी होने तक तलें। जब पकोड़े अच्छी तरह पक जाएं तो उन्हें प्लेट में निकाल लें। लौकी के गरमागरम पकोड़ों को हरी चटनी, टोमैटो सॉस या दही के साथ सर्व करें।
Image: AI
चाय के साथ इनका स्वाद और भी शानदार लगता है। लौकी पेट को हल्का और ठंडा रखती है। फाइबर से भरपूर होने के कारण पाचन अच्छा रहता है। कम तेल में भी स्वादिष्ट बन जाते हैं।
Image: AI
बच्चों को हेल्दी तरीके से सब्जियां खिलाने का अच्छा तरीका है। इसलिए इसे आप शाम के समय बनाकर खा सकते हैं।
Image: Freepik
अगर आप रोज-रोज के आलू और प्याज के पकोड़ों से कुछ अलग ट्राई करना चाहते हैं, तो इस बार लौकी के पकोड़े जरूर बनाएं। ये स्वाद और सेहत दोनों का शानदार कॉम्बिनेशन हैं।
Image: AI